मोनू पठान के न रहने से मिर्जापुर जनता एवं कार्यकर्ता में उठी शोक की लहर कार्यकर्ता दे रहे हैं श्रद्धांजलि
मोनू पठान के न रहने से मिर्जापुर जनता एवं कार्यकर्ता में उठी शोक की लहर कार्यकर्ता दे रहे हैं श्रद्धांजलि
मोनू पठान कांग्रेस के कम समय में समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता रहे पूर्व विधायक - भगवती चौधरी
मिर्ज़ापुर
लालगंज मिर्जापुर में आज सुबह बापू उपरौध इण्टर मीडिएट कालेज लालगंज परिसर में कांग्रेस जनो एवं कालेज पदाधिकारियों की एक संयुक्त शोक सभा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने शोक सभा में लालगंज ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शहनवाज खान मोनू पठान की करंट लगने से असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि कम समय में स्व मोनू पठान कांग्रेस के निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ता के रूप मे जो पार्टी में योगदान दिया है वह काविले तारीफ है। कांग्रेस पार्टी के लिए उनकी रिक्तता एक अपूरणीय क्षति है। श्री चौधरी ने स्व मोनू पठान को दो मिनट मौन होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा दुःखव्यक्त किया है।
शोक सभा की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीयम जदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शशि भूषण दूबे कंचनीय वरिष्ठ पत्रकार ने कहा कि स्व मोनू पठान कुशल कांग्रेस कार्यकर्ता ही नही एक लोकप्रिय समाजसेवी भी रहे जिनकी सर्वधर्म सम्मान की भावनाये लोगों को सदैव यादगार रहेगी।
शोक सभा का संचालन करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव द्वारिका प्रसाद पाल ने नम आँखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
शोक सभा में रोडवेज के रिटायर्ड रीजनल लां आफिसर एवं पत्रकार दुर्गा प्रसाद चौधरी एडवोकेट जिला पंचायत सदस्य ई कृष्णगोपाल चौधरी जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष भूपेन्द्र शुक्ला किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जनार्दन पाठक सोनभद्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नुरूद्दीन बाबू खान एवं कन्हैया लाल पाण्डेय जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी छोटे खान डा छबिराज पाल एवं ईश्तियाक अंसारी सेराज अहमद मोहम्मद सैफ सलमान खान शिव शंकर पाण्डेय सीतारामपाल दिनेश कनौजिया अजय चौधरी पेट्रोलियम संघ के ई कडे प्रसाद चौधरी कांग्रेस के नेता संदीप तिवारी अवनीश दूबे रोमेश रंजन रोशन गुलाब तिवारी अमरनाथ पाण्डेय डा दुर्गेश पाण्डेय कमलेश दूबे चन्द्र शेखर दूबे डा बृजबली बिन्द अनिल कुमार बिन्द ईरफान खान उमा कान्त त्रिपाठी बंधू लाल यादव हूबलाल दूबे शिव शंकर दूबे आदि ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया है।

