चैन स्नैचिंग व लूट की घटना करने वाले शातिर अपराधी गिरफ्तार

 चैन स्नैचिंग व लूट की घटना करने वाले शातिर अपराधी गिरफ्तार

गाज़ियाबाद

जिला गाजियाबाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी इंद्रापुरी महोदय के कुशल निर्देशन में थाना इंदिरापुरम पुलिस को उस समय महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई जब एनसीआर क्षेत्र में वाहन बदलकर चेन स्कैनिंग व लूट की घटना कारित करने वाले अभियुक्त सौरभ कुमार को मय लूटी हुई चार पीली धातु की चैन एक चाकू ₹600 सहित वसुंधरा के पास से टी पॉइंट से गिरफ्तार किया गया ।

कुल पांच घटनाओं का सफल अनावरण किया गया अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 929/2022 धारा 4/25 आर्म एक्ट पंजीकृत किया गया।