चुर्खी थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता हार जीत की बाजी लगाते हुए 13 जुआरियों को धर दबोचा।
जालौन
चुर्खी थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सर्विलांस और चुर्खी थाना पुलिस व एस टी एफ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 13 जुआरियों को धर दबोचा।
जनपद जालौन के चुर्खी थाना क्षेत्र का मामला है जहां पिछले कई सालों से चुर्खी थाना क्षेत्र के सिकरी रहमानपुर में प्रतिदिन खेला जा रहा था जुआ। जिसकी लगातार शिकायत मिल रही थी। चुर्खी थाना पुलिस व सर्विलांस और एसटीएफ टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर रहमानपुर में छापेमारी की
जिसमें 13 जुआरियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की उनके पास से 52 पत्तो सहित 2 लाख 70 हज़ार रुपय मौके से बरामद किए।
