दियोरिया कलां पुलिस को मिली बड़ी सफलता गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25000 रुपए का इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
दियोरिया कलां पुलिस को मिली बड़ी सफलता गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25000 रुपए का इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
दियोरिया कलां के तेज तर्रार इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी ने अभियुक्त कामिल उर्फ नटका पुत्र गुलाम फरीद मोहल्ला गयासपुर बीसलपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेजा।
दियोरिया कलां में रविवार को थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने मैं फोर्स के साथ गश्त के दौरान चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी उनकी नजर एक व्यक्ति पर पड़ी नजर पड़ते ही वह सकपका गया। और पुलिस की शक बिल्कुल सही निकली थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत में पंजीकृत मुकदमा संख्या 01/2022 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त कामिल उर्फ नकटा उम्र 25 वर्ष पुत्र गुलाम फरीद निवासी मोहल्ला गयासपुर थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत का है। आपको बताते हुए चलें यह गैंगस्टर अभियुक्त ₹25000 इनामी का है। पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। दियोरिया कलां की जनता ने यह कार्य पुलिस के लिए बहुत ही सराहनीय बताया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी हेड कांस्टेबल ज्ञानचंद कांस्टेबल आकाश चौधरी गौरव कुमार थाना कोतवाली दियोरिया कलां।
