*थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा, 550 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त को तुषार पुत्र कमल सरकार को गिरफ्तार किया गया*



*थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा, 550 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त को तुषार पुत्र कमल सरकार को गिरफ्तार किया गया*



पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संजीव सुमन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 26.08.2022 को थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा 550 ग्राम अवैध गांजा बरामद करके अभियुक्त तुषार पुत्र कमल सरकार निवासी ग्राम मियांपुर बंगाली कालोनी थाना मोहम्मदी जनपद खीरी को बहद ग्राम परेली से गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में थाना हैदराबाद पर मु0अ0सं0 362/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत करके अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय भेजा गया है। 


*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*

तुषार पुत्र कमल सरकार निवासी ग्राम मियांपुर बंगाली कालोनी थाना मोहम्मदी जनपद खीरी


*बरामदगी -*

550 ग्राम गांजा


*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1. उ0नि0 दुर्वेश कुमार गंगवार थाना हैदराबाद 

2. का0 सुबोध कुमार 

3. का0 ऋतुराज