सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा ट्रैफिक इंस्पेक्टर चौक जमानत अब्बास द्वारा लगाया गया वाहन चेकिंग अभियान चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट फराटा भरने वालों पर की कार्यवाही बिना नंबर प्लेट की कई गाड़ियों को किया गया सीज जॉइंट सीपी (एल ओ) बब्लू कुमार,एसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

फ़िल्म "मल्लाह" के जरिए मैं अपने उत्तर प्रदेश में आ गया हूँ - मोंटी शर्मा

 जल्द ही संगीत प्रेमियों को सुनने को मिलेंगे मल्लाह फ़िल्म के मशहूर गाने,,, जाने माने संगीतकार मोंटी शर्मा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस



फ़िल्म "मल्लाह" के जरिए मैं अपने उत्तर प्रदेश में आ गया हूँ - मोंटी शर्मा


लखनऊ: रामलीला, सांवरिया, देवदास और ब्लैक जैसी दर्जनों फिल्मों में सुपरहिट संगीत देने वाले मोंटी शर्मा  शनिवार को लखनऊ पहुंचे । मशहूर संगीतकार श्री शर्मा के संगीत का जादू जल्द बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली सामाजिक ताने बाने पर बनी फिल्म मल्लाह में संगीत प्रेमियों को सुनने को मिलेगा। वह हिंदी फिल्म  ' मल्लाह '  के बतौर संगीतकार हैं, जिसके लेखक,निर्देशक मुकेश वर्मा हैं। हिंदी फ़िल्म मल्लाह का निर्माण 'द श्री विश्वनाथ फिल्म्स' के बैनर तले हो रहा है जिसके प्रोड्यूसर धर्मेन्द्र वर्मा, आकांक्षा, अन्वेषा, डॉ नीना जैन है। इससे पहले उनकी हिंदी वेब सीरीज 'दौलतागंज' प्रोड्यूस कर चुके हैं, जो एम एक्स प्लेयर पर चल रही है। आज राजधानी लखनऊ के एक प्रतिष्ठित होटल में इस फ़िल्म की टीम ने प्रेसवार्ता कर अपनी रणनीति प्रेस से साझा की।  प्रेस वार्ता के दौरान संगीतकार मोंटी शर्मा  ने कहा कि उनका परिवार मूलतः यूपी से जुड़ा है, इसलिए वह उत्तर प्रदेश से जुड़कर अपना योगदान देना चाहते थे, जिसके लिए उन्हें हिंदी फ़िल्म "मल्लाह" के जरिए मौका मिला और फ़िल्म की कहानी के अनुरूप बेहतर गाने कंपोज किये हैं जो जल्द ही लोगों को सुनने को मिलेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि हिंदी फ़िल्म 'मल्लाह' दर्शकों को बेहद पसंद आएगी ।


हमारा परिवार गोरखपुर से है -


 बातचीत के दौरान संगीतकार श्री शर्मा ने कहा कि मेरा परिवार मूलतः उत्तर प्रदेश से है और मेरे बाबा जी गोरखपुर में रहा करते थे, मैं मुंबई जाकर बस गया लेकिन मेरा  जुड़ाव यूपी से है.अपने जमाने के मशहूर संगीतकार प्यारे लाल जी मेरे ताऊ हैं। यहां के खान-पान, तहज़ीब के बारे में बहुत सुना था, पर मल्लाह फ़िल्म के सिलसिले में जब लखनऊ पहली बार आना हुआ तब यहां की तहजीब और लजीज खान-पान को देख भी लिया। जितना देखा, बहुत अच्छा लगा. लखनऊ के लिए मेरे दिल में क्रेज था। इस प्रदेश में प्रतिभा बहुत है। उन्होंने कहा कि यहां फिल्म सिटी बन जाने से यहां के कलाकारों को मुंबई जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और फ़िल्म "मल्लाह" के जरिए मैं अपने उत्तर प्रदेश में आ गया हूँ आप विश्वास कीजिए जो मुझसे हो सकेगा वह अपने इस प्रदेश के लिए करेंगे ।


मोंटी शर्मा की अवर्डेड फिल्में -

 

2006 - फ़िल्म ब्लैक के लिए सर्वश्रेष्ठ पृष्ठभूमि स्कोर का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

2006 - फ़िल्म ब्लैक के लिए सर्वश्रेष्ठ पृष्ठभूमि संगीत का स्क्रीन अवार्ड

2006 - फिल्म ब्लैक के लिए सर्वश्रेष्ठ पृष्ठभूमि स्कोर के लिए आईफा अवार्ड

2006 - फिल्म ब्लैक के लिए सर्वश्रेष्ठ पृष्ठभूमि संगीत के लिए जी सिने पुरस्कार

2008 - फिल्म सांवरिया के लिए नई संगीत प्रतिभा के लिए फिल्मफेयर आरडी बर्मन पुरस्कार

मनोनीत

2008 - फिल्म सांवरिया के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का फिल्मफेयर पुरस्कार

2008 - फिल्म सांवरिया के लिए संगीत के लिए सेट मैक्स स्टारडस्ट अवार्ड

2014 - फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला के लिए सर्वश्रेष्ठ पृष्ठभूमि स्कोर के लिए लाइफओके स्क्रीन अवार्ड्स

2014 - फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला के लिए सर्वश्रेष्ठ पृष्ठभूमि स्कोर के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार


वहीं फ़िल्म के निर्देशक मुकेश वर्मा  की बात करें तो उन्होंने समसामयिक विषयों पर तकरीबन पचास से ऊपर नाटक लिखे और उनके नाटकों के मंचन पूरे देश में धूम भी मचाई इतना ही नहीं फ़िल्म के निर्देशक मुकेश वर्मा को कई पुरस्कारों से भी सम्मानित भी किया गया। यह मुकेश वर्मा की प्रसिद्धि का ही परिणाम था कि तत्कालीन विषय वस्तु के लिए चर्चित नाटक 'माई सैंडिल' को माया सरकार में प्रतिबंधित भी किया गया था ।

फ़िल्म मल्लाह में यजुर मारवाह,विंध्या तिवारी, पुनीत वषिष्ठ सहित उत्त्तर प्रदेश के कलाकार सम्मलित हैं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है और न ही प्रेस आईडी जारी कर सकता है  नई दिल्ली। भारत में सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा फर्जी पत्रकारों एवं फर्जी चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयार शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में मंत्रालय बहुत सख्त कार्यवाही की योजना बना रहा है। जिसमें जो लोग बगैर आर.एन.आई के अखबार या चैनल चला रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  इस मुद्दे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश भर में जितने भी लोग प्रेस आईडीकार्ड लेकर घुम रहे हैं या फजी चैनल चला रहे हैं ऐसे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे प्रसारण मंत्री ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों के छवि धूमिल हो रही है और उनके कार्य करने में ब...