अवैध गांजा के साथ अतर्रा पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

अवैध गांजा के साथ अतर्रा पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

घूम-घूम कर छोटे-छोटे पैकेटों में अवैध गांजे की बिक्री करने वाले अभियुक्त को थाना अतर्रा /बांदा- पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।

अभियुक्तों के कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद।

 बांदा

पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 24.08.2022 को थाना अतर्रा पुलिस द्वारा गंगोही तालाब कस्बा अतर्रा के पास से अभियुक्त को अवैध सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । थाना अतर्रा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति द्वारा घूम-घूम कर पैकेटों में अवैध गांजे की बिक्री की जाती है जिसके क्रम में पुलिस द्वारा बिक्री करने वाले अभियुक्त को 01 किलो 100 ग्राम अवैध सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया ।

बरामदगी-

01 किलो 100 ग्राम अवैध सूखा गांजा

गिरफ्तार अभियुक्त-

प्रेमबाबू प्रजापति पुत्र बाबादीन नि0 तिन्दवारा थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा

गिरफ्तार करने वाली टीम-

उ0नि0 श्री मनीष कुमार ,  कां0 ऋषि अग्निहोत्री , कां0 पंकज आर्या