वार्ड संख्या 68 बृज विहार राधा कुंज में नई पाइप लाइन डालने का कार्य का शुभारंभ हुआ
गाजियाबाद
वार्ड 68 ब्रिज विहार राधा कुंज में पिछले काफी समय से पानी की बड़ी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त थी जिसके चलते कई बार पूरे क्षेत्र में गंदे पानी की शिकायत उत्पन्न हो जाती थी पार्षद पूनम त्यागी द्वारा कई बार कार्यकारिणी की बैठक में इस समस्या को क्षेत्रवासियों की तरफ से जोर-शोर से उठाया जाता था क्योंकि क्षतिग्रस्त लाइन की वजह से डेल्टा कॉलोनी के तीनों वार्ड ब्रिज बिहार ,सूर्य नगर ,चंद्रनगर प्रभावित रहते थे आज महापौर आशा शर्मा के द्वारा नारियल फोड़कर उस पानी की पाईप लाइन को नाले से बाहर करते हुए नया डालने के कार्य का शुभारंभ किया गया ।
इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य सम्मानित जन एवं मातृशक्ति उपस्थित रही जिनमें गुलाब चंद गुप्ता, भूपेश शर्मा, केडी पाराशर, अजय त्यागी , विनोद पंत बॉबी त्यागी , सुभाष राणाजी, यशशराज सिसोदिया ,यूसी सक्सेना , हंसराज , उमेश कुमार सक्सेना ,एम पी सिंह जी,देवेश , बब्लू भारद्वाज, नवीन जोशी, अखिलेश रामअवतार पवार , बीडीएस रावत रोशन, कार्तिकेय, शिवा राणा ,गीता सिंह निर्मला सिन्हा अनीता शर्मा उर्वशी जी यशवंती अनुपमा रानी हेमा , शैली जैन ,पिंकी वीना निलम रावत, गौरी, पूजा आदि बहने और भाई उपस्थित रहे पार्षद पूनम त्यागी ने अपने वार्ड की तरफ से महापौर आशा शर्मा का बहुत-बहुत हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।


