नाराज किसानों ने चक्का जाम की दी चेतावनी

 नाराज किसानों ने चक्का जाम की दी चेतावनी 

पीलीभीत 

बिलसंडा। बिजली घर पर 12 दिनों से धरने पर बैठे किसानों ने समस्या का निराकरण ना होने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। 

मरौरी और बकैनिया फीडर के किसानों को शेड्यूल के अनुसार बिजली का मिलने से नाराज किसान कई दिनों से बिजली घर पर धरने पर बैठे हैं। पूर्व में बिजली घर के कार्यलय की तालाबंदी भी कर चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान ना होने से दो दिन पूर्व पुनः बिजलीघर की तालाबंदी कर एसडीओ और एमडी का पुतला फूक कर मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सीओ को सौंपा था। धरने पर बैठे किसानों ने चेतावनी दी है कि उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान नहीं किया गया तो वह नगर के कमल पार्क पर चक्का जाम करेंगे और बिजली घर की गई तालाबंदी अनिश्चितकालीन कर देंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। धरने पर बैठे सतनाम सिंह , सुखदेव, हरपाल, गुरविंदर, हरनाम समेत कई लोग मौजूद रहे।