माइनर समिति के सदस्यों के साथ बैठक हुई सम्पन्न।
कासगंज
गंजडुंडवारा, नगर के रेलवे रोड स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय पर सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर बलभद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में ग्रामीण क्षेत्र से आये समिति के सदस्यों को जूनियर इंजीनियर बलभद्र सिंह ने राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि समिति के सदस्यों को माइनरों की सफाई, पानी को टेल से खेतों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।
जिलेदार सर्वेश गंगवार ने समिति के सदस्यों की समस्याओं को सुना।
बैठक में सर्वेश गंगवार जिलेदार, अनिल राठौर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ अखिल भारतीय मीडिया फाउंडेशन ,देवेंद्र सिंह, अरुण सिंह, अबधेश, चन्द्रप्रकाश, अशोक,सतीश मिश्रा, महेशचंद्र, किशन सिंह, रमेशचंद्र, रामनाथ,उपस्थित रहे।
