*थाना सिंगाही पुलिस द्वारा, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 04 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया*
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संजीव सुमन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद खीरी में अपराध की रोकथाम एवं अवैध क्रिया-कलापों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 27.10.2022 को थाना सिंगाही पुलिस द्वारा 04 नफर अभियुक्तों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते व कुल 2,870 रूपये नगद बरामद किए गए। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सिंगाही पर मु0अ0सं0 303/22 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1-राहुल पुत्र रामकिशोर नि0 वार्ड नं0 3 कस्बा व थाना सिंगाही जनपद खीरी
2-सूरज पुत्र रामकिशोर नि0 वार्ड नं0 3 कस्बा व थाना सिंगाही जनपद खीरी
3-जुम्मन पुत्र वशीर नि0 वार्ड नं0 3 कस्बा व थाना सिंगाही जनपद खीरी
4-निर्मल पुत्र गोचे नि0 मोहल्ला कांची हाउस वार्ड नं0 10 कस्बा व थाना सिंगाही जनपद खीरी
*बरामदगी-*
52 अदद ताश के पत्तें
कुल 2,870 रुपये नगद
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1-उ0नि0 संजीत तिवारी
2-का0 माधव यादव
3-का0 दुष्यन्त यादव
4-का0 मुकुल चौहान
5-का0 कपिल कुमार
