शाहजहांपुर 133 विधानसभा तिलहर 133 विधानसभा विधानसभा की भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के ऊपर विधायक सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 *** भाजपा विधायक सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज ***


--- पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा की पुत्रवधू की शिकायत के बाद कोर्ट के आदेश पर लिखा गया मुकदमा

--- परिवार रजिस्टर से छेड़छाड़ करने का लगा है आरोप

संपादक जितेंद्र कुमार कश्यप के साथ बरेली मंडल प्रभारी नीतू कश्यप की विशेष रिपोर्ट

निगोही। पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा के मृत बेटे के परिवार रजिस्टर में छेड़छाड़ कर नाम बढ़ाने के मामले का न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए भाजपा विधायक समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। जिसके बाद निगोही थाने में इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

          पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा की पुत्रवधू रुचि वर्मा ने तिलहर भाजपा विधायक सलोना कुशवाह, सरिता यादव, नगर पंचायत निगोही के मुख्य लिपिक दानिश खान समेत अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमे उन्होंने इन सभी पर परिवार रजिस्टर में छेड़छाड़ कर सरिता यादव को स्व. विनोद वर्मा की पत्नी बताकर नाम बढ़ाने का आरोप लगाया था।  शिकायतकर्ता रुचि वर्मा ने बताया कि वर्ष 2018 के उनके पति विनोद वर्मा की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद तिलहर एसडीएम की ओर से उनका उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र जारी किया गया था जिसमे उनके साथ उनके बच्चे व सास का नाम अंकित है। इसके अलावा विनोद वर्मा का कोई परिवार नहीं है। मगर सत्तापक्ष की विधायक की शह पर नगर पंचायत के लिपिक दानिश खान ने उनके परिवार रजिस्टर में साजिश के तहत सरिता यादव का नाम बढ़ाया गया था। शिकायतकर्ता रुचि वर्मा की शिकायत का कोर्ट ने संज्ञान लेकर विधायक सलोना कुशवाह, सरिता यादव, नगर पंचायत लिपिक दानिश खान समेत अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। गुरुवार देर रात निगोही थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर