परम्परागत तरीके से मनाया गया भैया दूज पर्व का त्यौहार।

परम्परागत तरीके से मनाया गया भैया दूज पर्व का त्यौहार।


पीलीभीत 

बिलसंडा नगर में आज गुरुवार को भाई-बहन के असीम स्नेह का पर्व भैया दूज को परंपरागत तरीके एवं बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इतना ही नहीं बहनों ने अपने भाइयों की ललाट पर रोली चावल का टीका लगाकर गोला एवं मिठाईयां खिलायी और उनकी लंबी उम्र की कामना की जिस पर भाइयों ने अपनी बहनों को कीमती उपहार एवं पैसे देकर उनकी रक्षा का संकल्प दोहराया बिलसंडा नगर में भैया दूज को लेकर आज काफी भीड़ रही लोगों को जाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा नगर एवं क्षेत्र में भैया दूज का त्यौहार काफी धूमधाम से मनाया गया चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रही थाना अध्यक्ष अचल कुमार मय फोर्स के साथ दिखे मुस्तैद।