पिता ने पुत्री को मारी गोली सम्पति विवाद को लेकर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज, पुत्र ने अपने पिता पर दर्ज कराई रिपोर्ट।

पिता ने पुत्री को मारी गोली सम्पति विवाद को लेकर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज, पुत्र ने अपने पिता पर दर्ज कराई रिपोर्ट।

बिलसंडा पुलिस जुटी जांच में।


पीलीभीत 

बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव शीतलपुर निवासी परमजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अपने पिता हरजिंदर सिंह से जमीन के बंटवारे को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। जिसके चलते उन्होंने मुझे घर से निकाल दिया था। 


मंगलवार को अपनी बहन गुरुमीत कौर के साथ घर पर गर्म कपड़े लेने गया था। इसी दौरान पिता से बंटबारे को लेकर कहा सुनी हो गई। आरोप है कि पिता हरजिंदर सिंह ने तमंचा से फायर किया जो मेरी बहन ने  हाथ से तमंचा पकड़ लिया तभी मेरी बहन के हाथ की हथेली में फायर लग गया।  जिसके बाद उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि आरोपी हरजिंदर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।