वार्डनों ने बड़ी कुशलता पूर्वक भीड़ को नियंत्रित कर व्यवस्था पूर्वक स्थान ग्रहण कराया
झांसी
नगर मजिस्ट्रेट अंकुर श्रीवास्तव प्रभारी नागरिक सुरक्षा के निर्देशानुसार उपनियंत्रक मुनेश गुप्ता के आदेशानुसार चीफ वार्डन बालकिशन कुशवाहा के कुशल नेतृत्व में डिप्टी चीफ वार्डन डॉ शील कुमार कोपरा के देख-रेख में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी के लोकार्पण/भ्रमण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए वार्डनों की ड्यूटी लगाई गई।
ड्यूटीरत वार्डनों का पर्यर्वेक्षण सहायक उपनियंत्रक सुनील कुमार, डिवीजन वार्डन विनय सिजरिया एवं स्टॉफ अधिकारी दिलीप सिंघल द्वारा किया गया। वार्डनों ने बड़ी कुशलता पूर्वक भीड़ को नियंत्रित कर व्यवस्था पूर्वक स्थान ग्रहण कराया एवं कार्यक्रम के पश्चात पब्लिक को एक लाइन से निकलने दिया जिससे भीड़-भाड़ का माहौल ना हो।
उक्त ड्यूटी को सभी वार्डनों ने सफलता पूर्वक सम्पन्न की जिसकी मुक्त कंठ से प्रशंसा पुलिस प्रशासन,नगर मजिस्ट्रेट एवं स्वयं जिलाधिकारी महोदय रविन्द्र कुमार जी ने भी की। ड्यूटीरत वार्डनों में आनन्द सक्सेना,अम्बिका श्रीवास्तव, अनूप वर्मा, अनिल मौर्य, प्रतीक वर्मा, संदीप गुप्ता, प्रगति शर्मा, लतेश शर्मा, संजय वर्मा, ब्रजकिशोर सेन, अंकुर बट्टा, डॉ पवन कौशिक, पीयूष शर्मा,पुष्पा रायकवार, कविता भिरवारे, राशिद पठान जुगल किशोर, नरेश संगवार, भावना माहौर, शुभम टंडन आदि उपस्थित रहे।
