डॉ अम्बेडकर संस्कृत शिक्षा संस्थान बमरोली पीलीभीत विद्यालय के छात्र देवेन्द्र राजपूत गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाकर किया विद्यालय का नाम रोशन
डॉ अम्बेडकर संस्कृत शिक्षा संस्थान बमरोली पीलीभीत विद्यालय के छात्र देवेन्द्र राजपूत गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाकर किया विद्यालय का नाम रोशन ।
डॉक्टर अंबेडकर संस्कृत शिक्षा संस्थान बमरौली के धर्म कीर्ति गौतम।
पीलीभीत
श्री गुरु तेग बहादुर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्री गुरु तेग बहादुर इंटर कालेज मरौरी खास बिलसंडा पीलीभीत में चल रहे दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे श्री गुरु तेग बहादुर इंटर कालेज के साथ साथ अन्य संस्थानों के छात्र- छात्राओं के साथ।
डॉ अम्बेडकर संस्कृत शिक्षा संस्थान बमरौली पीलीभीत विद्यालय के छात्र देवेन्द्र राजपूत ने गोला फेंक प्रतियोगिता में आए प्रथम । अंजली देवी द्वितीय स्थान पर नेहा देवी तृतीय स्थान पर 200 मीटर जूनियर रेस में और राहुल मौर्य 200 मीटर सीनियर रेस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
सीनियर रिले रेस में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र राहुल मौर्य , शिवम् कश्यप,सौरभ पाल,वीरेश वर्मा,उसके बाद लंबी जंप में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र सौरभ पाल और जूनियर रिले रेस में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा क्रांति देवी , नेहा देवी, अंजली देवी , कोमल सिंह, ने खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर श्री गुरु तेग बहादुर इंटर कालेज के प्रबन्धक व अध्यक्ष और प्रधानाचार्य के साथ अन्य लोगो ने मैडल पहनाकर छात्र- छात्रों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर डॉक्टर अम्बेडकर संस्कृत शिक्षा संस्थान बमरौली के प्रबंधक धम्म कीर्ति गौतम,अध्यक्ष गोकरन सिंह व प्रधानाचार्य सालिकराम गौतम विद्यालय के शिक्षक अंकित गौतम, सुमित सिंह, श्यामा चरण वर्मा ,महेश पाल,सत्यपाल, रंजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार शिक्षक व सुमन लता, प्रीति पाल, कमरजहां, रूबी देवी, नीलम देवी शिक्षिकाओं ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी।
