*थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा, धोखाधड़ी के अभियोग में वांछित अभियुक्त विक्रमादित्य को गिरफ्तार किया गया एवं साथ ही एक अन्य अभियोग में 01 नफर वारंटी अभियुक्त ध्रुव कुमार को गिरफ्तार किया गया*
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 25.11.22 को थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 401/22 धारा 406/419/420 भादवि में वांछित अभियुक्त विक्रमादित्य पुत्र श्रीराम नि0 ग्राम सिसांवा खुर्द थाना हैदराबाद जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अ0सं0 1149/08 धारा 307/323/324 भादवि में वारंटी अभियुक्त ध्रुव कुमार पुत्र लक्ष्मन प्रसाद नि0 ग्राम बघमरा थाना हैदराबाद जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार वांछित अभियुक्त का विवरण-*
विक्रमादित्य पुत्र श्रीराम नि0 ग्राम सिसांवा खुर्द थाना हैदराबाद जनपद खीरी
*गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त का विवरण-*
ध्रुव कुमार पुत्र लक्ष्मन प्रसाद नि0 ग्राम बघमरा थाना हैदराबाद जनपद खीरी
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1-उ0नि0 कुलदीप सिंह
2-का0 रवि खुराना
3-सिकन्दर यादव
