संविधान दिवस" के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस कार्यालय में भारत के संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को दिलायी गयी शपथ
"संविधान दिवस" के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस कार्यालय में भारत के संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को दिलायी गयी शपथ
बुलंदशहर
आज दिनांक 26.11.2022 को ‘‘संविधान दिवस“ के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री सुरेन्द्र
नाथ तिवारी द्वारा पुलिस कार्यालय में उपस्थित समस्त अधिकारीगण/कर्मचारीगण को भारत के संविधान की प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्यों के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी एंव संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों का स्मरण कराते हुए शपथ दिलाई गयी कि हम भारत के संविधान के प्रति हमेशा निष्ठावान रहेंगे और अपने कर्तव्यों का पालन भारतीय संविधान के दायरे में रहकर करेंगे।
इसके अतिरिक्त रिजर्व पुलिस लाइन बुलन्दशहर में पुलिस उपाधीक्षक श्री अजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर समस्त पुलिसकर्मियों को भारत के संविधान की प्रस्तावना/उद्देश्य के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए शपथ दिलाई गयी।
इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थानों/चौकियों में सम्बंधित प्रभारियों द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर समस्त पुलिसकर्मियों को भारत के संविधान की प्रस्तावना/उद्देश्य के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए शपथ दिलाई गयी।

