शाहिद तौसीफ को ओबीसी कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हुआ स्वागत

 शाहिद तौसीफ को ओबीसी कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हुआ स्वागत




चन्दौली। डीडीयू नगर (मुगलसराय) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शाहिद तौसीफ को अल्पसंख्यक कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष व सैयद आले अब्बास को अल्पसंख्यक कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर ओबीसी कांग्रेस के तत्वाधान में कांग्रेस जनों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान उत्साहित कांग्रेस जनों ने एक दूसरे का मुँह भी मीठा कराया। नगर के नई सट्टी में आयोजित कार्यक्रम में ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाराम पटेल ने कहा कि शाहिद तौसीफ को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से संगठन को काफी मजबूती प्रदान होगी,उन्होंने कहा कि शाहिद तौसीफ लंबे समय से कांग्रेस के मजबूत स्तंभ हैं। वे जुझारू,संघर्षशील व कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता हैं। माननीय प्रियंका गांधी जी,इमरान प्रतापगढ़ी साहब व शाहनवाज आलम साहब ने उनको यह जिम्मेदारी सौंपकर एक अच्छा निर्णय लिया है। वहीं सैयद आले अब्बास को अल्पसंख्यक कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाकर पार्टी ने एक सराहनीय कदम उठाया है उनके नेतृत्व में संगठन को काफी मजबूती मिलेगी। इस दौरान ओबीसी कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रमोद मौर्य,ओबीसी कांग्रेस की प्रदेश सचिव उषा,यादव,अल्पसंख्यक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मोहम्मद आफताब (पप्पू) तारिक अब्बास,अनवर सादात,मोहम्मद आसिफ,फूलचंद मौर्य,रामधनी सोनकर,मु० रियाज,दीपक यादव,तबरेज अंसारी,सुहेल नदीम,नैय्यर आजम,अजीत गिरी आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे। राष्ट्र नमन समाचार पत्र से अमित यादव की रिपोर्ट

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर