'जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता' के आयोजन से डॉ. राजेश्वर सिंह ने दिलाया खिलाड़ियों को अवसर व प्रोत्साहन

'जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता' के आयोजन से डॉ. राजेश्वर सिंह ने दिलाया खिलाड़ियों को अवसर व प्रोत्साहन

सरोजनीनगर के युवाओं को शिक्षा के साथ खेल संसाधनों का समुचित लाभ दिला रहे विधायक डॉ.राजेश्वर

खेल प्रेमी डॉ. राजेश्वर सिंह का यही प्रयास, सरोजनीनगर को मिले खेल के हर सुविधा-संसाधन का लाभ

सरोजनीनगर में हुआ 'जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता' का अयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया अपने खेल का दम

लखनऊ

 सरोजनीनगर में खेल प्रतिभा को निखारने व खिलाड़ियों को खेल के ज्यादा से ज्यादा अवसर उपलब्ध कराने के लिए उद्देश्य से डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा निरंतर विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत परवर पश्चिम में आयोजित 'जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता' में सरोजनी नगर विधायक और उनकी टीम के माध्यम से क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ।

सरोजनीनगर के ग्राम परवर पश्चिम स्थित बालाजी खेल मैदान में खेले गए 'जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता' के अंतर्गत कई एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धाएं हुई। इसमें वॉलीबॉल, कबड्डी, शॉटपुट तथा 400 मीटर व 1500 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया।  

400 मीटर बालिका दौड़ में रेशमा तो 400 मीटर बालक दौड़ में राम संजीवन प्रथम स्थान पर रहे। लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में विवेक यादव प्रथम स्थान हासिल किया। गोला फेंक में प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उदय राज यादव ने हासिल किया। कबड्डी में टीम सरोजनीनगर विजेता बनी तो वहीं वॉलीबॉल में विजेता काकोरी टीम रही।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि खिलाड़ी समाज के सबसे अनुशासित नागरिक होते हैं, वे देश का गौरव होते हैं। खेल के मैदान में खिलाड़ियों का विजयी प्रदर्शन पूरे देश को गौरवांवित करता है। उन्होंने कहा कि आज भारत के खिलाड़ी राष्ट्र ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भी अपनी चमक छोड़ रहे हैं। उनकी सफलता और साहस को देखकर देश के युवाओं की खेल के प्रति रूचि बढ़ रही है। 

अपने संकल्पों का जिक्र करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि 'सरोजनीनगर लीग' व 'जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता' इसी दिशा में हमारा प्रयास है। हमारी कोशिश युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना, उन्हें खेल के अधिक से अधिक मौके दिलाना और उन्हें अभ्यास के लिए बेहतर सुविधा व संसाधन उपलब्ध कराना है।

'जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता' में विजेता खिलाड़ियों एवं विजेता टीम को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, नेशनल स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी ललित त्रिपाठी के साथ समस्त टीम राजेश्वर मौजूद रही।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर