आर्यकुल कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन

आर्यकुल कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन

 सीतापुर / अटारिया

जजौर स्थित आर्यकुल कॉलेज में आर्य शुभा (फ्रेशर पार्टी ) 28/12/2022 का आयोजन किया गया कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रगान एवम् दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राम प्रवेश प्रजापति बाबूजी, संस्थापक श्री संजू प्रजापति स्मारक इंटर कॉलेज तथा विशिष्ठ अतिथि डॉक्टर अलका गौड़ प्रिंसिपल डी डी यू मॉडल इंटर कॉलेज जजौर और श्री एस पी सिंह भदौरिया प्रिंसिपल एस एस डी इंटर कॉलेज गमाबाग उपस्थित रहे । सीनियर एवम् जूनियर छात्र छात्रों के द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा अपने से सीनियर चाहे वो पिता हो या भाई या शिक्षक ये छात्र को अपने कंधे पर बैठा कर अपने से आगे बढ़ने की सिख देता है उसी तरह छात्रों को चाहिए की वो हमेशा अपने उज्जवल भविष्य की तरफ देखना चाहिए और प्रयास करना चाहिए. डॉक्टर अलका गौड़ ने कहा कि फार्मा इंडस्ट्री में अपार संभावना है आप मेहनत करके अच्छे पोस्ट पर पहुंच सकते है. इस कार्यक्रम में मिस्टर आर्य शुभा  राजन सिंह मिस आर्य शुभा अनुप्रिया सिंह मिस्टर टैलेंट दीपक गोस्वामी मिस टैलेंट यास्मीन मिस्टर एलिगेंट आलोक सिंह मिस एलिगेंट दिपांसी बाजपाई चुनी गई।

कार्यक्रम में मैनेजिंग डायरेक्टर डा. सशक्त सिंह , डा. उमेश प्रताप सिंह, डा. आदित्य सिंह, डा. अब्दुल रब खान, रोहित सिंह, दक्षिणा, राजीव, राहुल , ऋषभ, तबस्सुम, शशि , स्वाति, अबरार, कोमल, सोनी आदि मौजूद रहे ।