रश्मि धर्मेंद्र (आर० डी०) पब्लिक इंटर कॉलेज में दो दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण मैं बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
रश्मि धर्मेंद्र (आर० डी०) पब्लिक इंटर कॉलेज में दो दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण मैं बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
पीलीभीत
बिलसंडा नगर में आज बुधवार को रश्मि-धर्मेन्द्र (आर0डी0) पब्लिक इंटर कॉलेज मार रोड बिलसंडा में दो दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रशिक्षक नवनीत मिश्रा ने स्काउट गाइड को अनेक नियमों से अवगत कराया तथा स्काउटिंग का इतिहास बाया हाथ मिलाना व लड़कियों को टेंट बनाना सिखाया। इसके साथ ही स्काउट व गाइड को विषम परिस्थितियों में फसने पर उनसे निपटने का पूर्ण प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण में भोजन व्यवस्था भी स्काउट गाइड के द्वारा की गई। जिसमें कमल टोली प्रथम, गुलाब टोली द्वितीय तथा शेरनी टोली तृतीय स्थान पर रही। प्रशिक्षण के दौरान सभी अध्यापक/अध्यापिका का सहयोग रहा। विद्यालय के डायरेक्टर। (डी0के0) कुशवाहा व प्रधानाचार्य ओमकार गंगवार में बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार वितरण किया।


