*थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया*
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 27.01.2023 को थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद करके अभियुक्त सुरेन्द्र उर्फ छोटू पुत्र प्यारे निवासी भीतर मोहम्मदी थाना मोहम्मदी जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में मु०अ०सं० 63/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करके अभियुक्त का चालान मा० न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-*
सुरेन्द्र उर्फ छोटू पुत्र प्यारे निवासी भीतर मोहम्मदी थाना मोहम्मदी जनपद खीरी
*बरामदगी*
01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर
01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1.उ०नि० देशराज, थाना मोहमम्दी
2.का० सुधीर कुमार, थाना मोहमम्दी
3.का० नितिन कुमार, थाना मोहमम्दी
