अवैध तमंचा व कारतूस बरामद करके प्रवेश पाण्डेय पुत्र शम्भू दयाल पाण्डेय गिरफ्तार



*थाना उचौलिया पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस बरामद करके अभियुक्त प्रवेश पाण्डेय पुत्र शम्भू दयाल पाण्डेय को गिरफ्तार किया गया*



पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद खीरी में अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना उचौलिया पुलिस द्वारा गश्त व चेकिंग के दौरान अभियुक्त प्रवेश पाण्डेय पुत्र शम्भू दयाल पाण्डेय निवासी सुनौरा थाना उचौलिया जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। जिसके संबंध थाना उचौलिया पर मु0अ0सं0 25/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी है।


*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

प्रवेश पाण्डेय पुत्र शम्भू दयाल पाण्डेय नि0 सुनौरा थाना उचौलिया जनपद खीरी


*बरामदगी-*

01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर

02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर


*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1-व0उ0नि0 प्रमोद कुमार त्यागी

2-हे0का0 लक्ष्मण सिंह चन्देल

3-का0 दीपक