*खीरी पहुंचे प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री/नियोजन, देखी निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की प्रगति, दिए निर्देश*

 *खीरी पहुंचे प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री/नियोजन, देखी निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की प्रगति, दिए निर्देश*



*धीमी प्रगति पर कार्यदाई संस्था पर जताई नाराजगी, लगाए फटकार*


लखीमपुर खीरी 26 जनवरी। गुरुवार को प्रमुख सचिव मा. मुख्यमंत्री/प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार, पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर के साथ जनपद खीरी में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर प्रगति जानी।


प्रमुख सचिव आलोक कुमार सीधे कलेक्ट्रेट स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचे, जहां डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश कुमार साहा ने उनके आगमन पर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अफसरों से मेडिकल कालेज के निर्माण पर उनका फीडबैक प्राप्त किया।


इसके बाद प्रमुख सचिव अफसरों के साथ निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने स्थलीय भ्रमण कर ब्लॉकवार निर्माण कार्य की प्रगति की पड़ताल की। निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। कार्यदाई संस्था से इसका कारण जाना, निर्देश दिए कि गुणवत्ता के साथ दी गई टाइमलाइन में निर्माण कार्य को पूरा करें। 


*प्रमुख सचिव ने वर्किंग एजेंसी को दी टाइमलाइन, बोले शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी*

प्रमुख सचिव ने कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए कि माह जून तक जी प्लस थ्री तक का निर्माण कार्य पूरा करें। वही माह सितंबर तक इसकी फिनिशिंग का कार्य पूरा करते हुए जी प्लस सिक्स तक का निर्माण कार्य कराएं, इसमें किसी प्रकार पर शिथिलता बर्दाश्त बर्दाश्त नहीं होगी। निर्माण के संबंध में जो समस्याएं आए उन्हें फौरन प्रशासन के संज्ञान में लाकर निस्तारण कराए। उन्होंने निर्देश दिए कि कृतिम प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था करते हुए दिन रात निर्माण कार्य जारी रखे, मैनपावर की संख्या भी बढ़ाए।


इसके बाद उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय पहुंचकर उस एरिया का निरीक्षण किया, जहां मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण होना है, उस एरिया के ध्वस्तीकरण की समीक्षा की। हालांकि निरीक्षण में ध्वस्तीकरण का कार्य चलते हुए मिला, निर्देश दिए यहाँ भी जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ अनिल सिंह, सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, एडीएम संजय सिंह एसडीएम श्रद्धा सिंह, सीएमएस डॉ हर्षवर्धन, डॉ ज्योति मेहरोत्रा, सहित पीडब्ल्यूडी एक्सईएन निर्माण खंड 1 लखनऊ, प्रोजेक्ट मैनेजर एनकेजी इंफ्रा, डीडीएफ पीएमसी व सिविल इंजीनियर सहित कांट्रेक्टर सहित निर्माण एजेंसी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।