जनपद शाहजहांपुर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ददरौल शाहजहांपुर में पांच दिवसीय जीवन कौशल प्रशिक्षण के तीसरे बैच का आज समापन हो गया।

जनपद शाहजहांपुर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ददरौल शाहजहांपुर में पांच दिवसीय जीवन कौशल प्रशिक्षण के तीसरे बैच का आज समापन हो गया। 


संपादक जितेंद्र कुमार कश्यप के साथ उत्तर प्रदेश ब्यूरो हेड नीतू कश्यप के साथ ब्यूरो हेड नीतू कश्यप के साथ उत्तर प्रदेश सहायक प्रभारी विवान शुक्ला की विशेष रिपोर्ट







इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य बीएल मौर्य और प्रशिक्षण प्रभारी शशांक पांडे के द्वारा समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। समस्त प्रतिभागियों के द्वारा सभी संदर्भ दाताओं का सम्मान सत्र आयोजित किया गया जिसमें तिलहर, सिंधौली, पुवायां, कटरा खुदागंज, कांट,जलालाबाद विकास खंडों के शिक्षकों ने संदर्भ दाताओं को बुके, माला,पुष्प, डायरी, मोमेंटो देकर सम्मानित किया। प्रभारी प्राचार्य बीएल मौर्य ने कहा विषम परिस्थितियों में  अपने को समायोजित करने की क्षमता ही जीवन कौशल है। यह प्रशिक्षण तभी साकार होगा जब हम अपने विद्यालयों को अपने बच्चों लायक बना लेंगे। प्रशिक्षण प्रभारी शशांक पांडे  ने कहा कि अवसर के हिसाब से अपने को समायोजित करना और परिस्थिति के अनुसार निर्णय में परिवर्तन ही जीवन कौशल है। सहज और सरल रूप से जीने का तरीका ही जीवन कौशल है। कार्यक्रम के अंतिम सत्र का संचालन खुशबू शर्मा, मिनी गुलाटी और अनूप कुमार ने किया।  सभी प्रतिभागियों ने काव्य पाठ , गीत प्रस्तुत कर अपने हृदय के उद्गार व्यक्त किए साथ ही यह भी कहा कि अपने-अपने विद्यालयों को बेहतरीन और निपुण विद्यालय जरूर बनाएंगे।  इन पांच दिवसों में डब्ल्यूएचओ द्वारा निर्धारित 10 जीवन कौशल ऊपर प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन सृजनात्मकता और समालोचनात्मक चिंतन के संबंध में विस्तृत चर्चा संस्थान के प्रवक्ता अतुल कुमार शुक्ला के द्वारा की गई। प्रशिक्षण के समाप्ति पर समस्त प्रतिभागियों से पश्च आकलन प्रपत्र द्वारा  टेस्ट लिया गया। संदर्भ दाता धर्मेंद्र प्रताप सिंह, कामद नाथ पाठक,कुलदीप वर्मा और मानस दीक्षित ने सभी का आभार व्यक्त किया। महिला संदर्भ दाताओं में निधि सिंह, नीतू भाटी और पूजा श्रीवास्तव ने गतिविधियों के द्वारा जीवन कौशल प्रशिक्षण को रुचिकर बनाया।                           प्रशिक्षण को  सफल बनाने में शिक्षक मनोज मलिक , संदीप मलिक, पवन कुमार मिश्र, तरुण कुमार, रितिका साहनी , तबस्सुम, शिवानी सिंह यादव, शिवा मिश्रा, रिचा मिश्रा, सुधीर मिश्रा, ममता अरोड़ा, अंजना पटेल, प्रतिभा गौतम ,पूजा चौहान, अनूप कुमार, आलोक यादव, मनोज कुमार राठौर , रघुवीर सिंह, विमल राजपूत , सरदार अहमद, सविता द्विवेदी , सीमा वर्मा, कामरान अहमद, प्रियदर्शी, गुलिस्ता , सोनाली सिंह, महेश, रिचा सिंह ,बृजेश कुमार सक्सेना, विजय सिंह, श्वेता रानी, मीरा, आलोक कुमार दुबे, सुरेश चंद्र, सतीश कुमार, माजरा परवीन, आरती शर्मा, प्रियंका, राखी सिंह, आरती सक्सैना , नीतू गुप्ता, प्रतिभा सिंह, कमलेश यादव, दिलीप सिंह यादव , अफरोज बानो, केशव शरण, लक्ष्मी, सुषमा, सुरभि शर्मा , अनुपम द्विवेदी ,मोनिका भटनागर, अंसार अहमद, संगीता मिश्रा, पंकज भारद्वाज और विपिन कुमार दीक्षित का योगदान रहा।