जनपद शाहजहाचमराबोझी के लोगों के लिए मुश्किलों का सबब बना सरकारी सामुदायिक शौचालय
संपादक जितेंद्र कुमार कश्यप के साथ उत्तर प्रदेश ब्यूरो हेड नीतू कश्यप की विशेष रिपोर्ट
बीमारियां फैलने का खतरा
खुटार(शाहजहांपुर)
विकास खण्ड खुटार की ग्राम पंचायत चमराबोझी में सरकारी विद्यालय और गौशाला के पास बने सरकारी सामुदायिक शौचालय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना गया है शौचालय के अंदर और बाहर दोनों ही जगह गंदगी के अम्बार और बदबू की बजह से लोगों की जीना दुभर हो गया है। गंदगी और रूके हुए पानी में मच्छरो के लारवा भी पैदा होना शुरू हो गए है। जिसकी बजह से बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है। जिसको लेकर लोगों में नाराजगी है। पानी निकास के लिए लगाये गये पाइप टूट गया है। जिससे पानी खुलेआम बह रहा है। लोगों की सुविधा के लिए सरकारी ने प्राथमिकता के आधार पर ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूरा करके जनता को सौंप दिया गया। कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक रहा। लेकिन पिछले कुछ माह से यह शौचालय बदहाली का शिकार है। साफ सफाई न होने से शौचालय बदहाली झेल रहा है।
