इस्कॉन मंदिर पर गौ-पूजन कार्यक्रम आयोजित

 इस्कॉन मंदिर पर गौ-पूजन कार्यक्रम आयोजित 

झाँसी 

 भारत विकास परिषद मुख्य शाखा, झांसी के शाखा अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में मिनर्वा चौराहा स्थित इस्कॉन मंदिर पर गौ-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

      पं0 चरणाविंद महाराज जी के द्वारा सेवा संकल्पक  राहुल-अल्पना चतुर्वेदी  से गौ-पूजन कराया गया।

      पं0 चरणाविंद महाराज जी के द्वारा गौ-सेवा के पुन्य लाभों से सदस्यगणों को जानकारी देते हुए सभी सदस्यगणों को पुनीत कार्य के लिए आशीर्वाद दिया गया। 

     सभी सदस्यगणों के द्वारा गायों को चारा खिलाकर गाय की सेवा की गई। 

     गौ-सेवा संकल्पक राहुल-अल्पना चतुर्वेदी  के वैवाहिक वर्षगांठ पर सभी सदस्यों द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई दी गई। 

      गौ-सेवा प्रकल्प प्रभारी विनय जैन के द्वारा सुव्यवस्थित ढंग से गौ-पूजन कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।

      गौ-पूजन मेः अनुराधा गुप्ता, सुरेखा जायसवाल, आनंद अग्रवाल, 

राजू झांब, रोहित जायसवाल,  राजेश जैन,  अनिल कुमार तिवारी, वैदेहीशरण सरावगी इत्यादि सम्मिलित हुए। 

     अंत में शाखा सचिव नीलेश मोदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।