वाहन चोरी निरोधक दस्ता हथीन ने दो चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

वाहन चोरी निरोधक दस्ता हथीन ने दो चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी को आज पेश अदालत किया जाएगा

  पलवल

 पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक महोदय पलवल श्री राजेश दुग्गल आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को वाहन चोरों पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश जारी किए हुए हैं,निर्देशों की पालना के तहत वाहन निरोधक दस्ता हथीन की टीम ने 2 चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है।

मामले की जानकारी देते हुए एवीटी हथीन प्रभारी P/SI दीपक ने बताया कि गत दिनांक 23 मार्च 2023 को स्टॉफ मे तैनात हेड कांस्टेबल साबिर अपनी टीम के साथ  को पडताल क्राईम जयंती मोड हथीन पर मौजूद था की मुखबर खास ने मुलाकी होकर सूचना दी की एक युवक जो चौरी शुदा मोटरसाईकल मार्का HF CD डीलक्स बारंग काला को लेकर गांव रुपडाका से हथीन की तरफ आ रहा है जो सूचना को सच्ची मानकर यादव स्कूल हथीन के पास नाका बंदी करके व्हीकलो पर गहनता से नजर रखी  तो करीब 20/25 मिनट बाद रुपडाका कि तरफ से उपरोक्त मोटरसाईकल आती दिखाई दी जो  साथी मुलाजमानों कि मदद से पास आने पर बाईक को रोक कर चैक किया तो मोटरसाईकल सवार लड़के से नाम पता पूछा तो उस लड़के ने अपना नाम मुकीम पुत्र जफ़रु निवासी रिठड़ थाना पिनगवा जिला नूह बतलाया मोटर साईकल को चैक किया तो HF CD डीलक्स व इंजन न० HAJIESMGL12771 चैचिस न0 MBLHAW147NGA01751  मिला जिस बारे कागजात मांगे तो पेश नहीं किये जिसको आनलाईल चैक कराने पर उपरोक्त मोटरसाईकल के सम्बंध में मु० न० 265/22  दिनांक  धारा 379, IPC सेक्टर 14 गुरुग्राम दर्ज मिला है जो चोरी बाईक HF डीलक्स उपरोक्त को बतौर वजह सबूत बजरिया फर्द कब्जा पुलिस में लिया जो आरोपी  उपरोक्त ने चौरी सुदा बाईक मार्का HF CD डीलक्स को अपने पास रखकर सरे दस्त सूरत जुर्म और धारा 379, 411 IPC का किया है आरोपी के रिहायसी मकान से एक और चोरी की मोटरसाइकिल मार्का स्प्लेंडर बारंग काला बरामद की गयी। दोनों मोटरसाइकिल को कब्ज़ा पुलिस मे लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत थाना हथीन मे मुकदमा दर्ज किया गया जो आरोपी को आज पेश अदालत किया जा रहा है।