शहर थाना पुलिस ने अवैध शराब सहित एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से 68 पव्वा देसी अवैध शराब बरामद
पलवल
थाना शहर पलवल प्रभारी निरीक्षक रेनू ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री राजेश दुग्गल आईपीएस पुलिस अधीक्षक पलवल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस का अवैध शराब तस्करों की धरपकड़ का विशेष अभियान चला हुआ है इसी कड़ी में गत दिनांक 23 मार्च 2023 को मुख्य सिपाही दिगम्बर ने गुप्त सूचना के आधार पर हथीन मोड सोहना रोड पलवल से कोल्ड्रिंक्स, नमकीन की दुकान से एक युवक को अवैध शराब बेचते काबू किया है। आरोपी के पास से गत्ता पेटी से 68 पव्वा मारका मस्ताना देशी अवैध शराब देसी मार्का मस्ताना बरामद हुई |
काबू किए गए आरोपी की पहचान संगीत पुत्र अंगद निवासी गोरिल्ला मोहल्ला थाना शहर पलवल के रूप में हुई।
बरामद अवैध शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना शहर पलवल में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया | आरोपी को आज पेश अदालत किया जाएगा।
