गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख।

 गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख।



बेसहारा औरत का लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख।



बिलसंडा नगर में आज रविवार को ग्राम घनश्यामपुर में गोला रोड पर एक वेसहारा औरत पार्वती जिनका पति कुछ साल पहले गुजर गया, और एक लड़का है ।जो कि मंदबुद्धि है देर रात क़रीब 10 बजे गैस पर चाय बना रही थी जिससे झोपड़ी में अचानक गैस सिलेंडर से आग लग जाने से लाखों का सामान हुआ राख जिसमें नगद रुपये, चाँदी के आभूषण, अनाज, विस्तार, कपड़े, कुर्सी मेज, चारपाई सहित लकड़ी का खोक़ा जिसमें परचून का समान व अनाज से भारी दो कुटिया एवं एक बख्शा सोलर पैनल दो मोबाइल फ़ोन, एवं वर्तन आदि सब कुछ राख हो गया, ग्राम प्रधान ब्रह्मादीन शर्मा ने एवं राष्ट्रीय योगी सेना के रजत मिश्रा ने लेखपाल से बात करके हर। संभम मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। साथ ही मौके पर अन्य लोगो ने भी मदद करायी, सत्यम मिश्रा ने ट्वीट के


माध्यम से उच्चअधिकारियों को अवगत कराया, दिलीप कुमार ने तुरंत क्षेत्रीय विधायक विवेक कुमार वर्मा को पूरी सूचना देते हुए असहाय महिला को मदद दिलाने की बात की बीसलपुर के विधायक विवेक वर्मा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार को निर्देशित किया व हर संभव मदद देने का आश्वान दिया। उत्तर प्रदेश विज्ञापन प्रबंधक राष्ट्रीय हिंदी दैनिक राष्ट्र नमन समाचार पत्र से जिला प्रभारी राजेंद्र वर्मा की विशेष कवरेज।