बच्चों की शिक्षा की नींव को मजबूत करने से उनके उज्जवल भविष्य का होता है निर्माण। अंकित गौतम।

 बच्चों की शिक्षा की नींव को मजबूत करने से उनके उज्जवल भविष्य का होता है निर्माण। अंकित गौतम।    


                                                                        डॉ अम्बेडकर संस्कृत शिक्षा संस्थान बमरौली में एक दिवसीय वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ समापन।


बिलसंडा। डॉ अम्बेडकर संस्कृत शिक्षा संस्थान बमरौली में एक दिवसीय वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलसंडा नगर पंचायत अध्यक्ष आदरणीय अटल सिंह जायसवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में आदर्श इंटर कॉलेज निगोही शाहजहांपुर के प्रधानाचार्य मुकेश गौरव जी, ब्लाक अध्यक्ष जूनियर शिक्षक संघ आदरणीय रामचंद्र लाल भारती, से.नि.शिक्षक एवं वर्तमान ग्राम प्रधान खजुरिया नवीनराम के आदरणीय रामपाल जी, अंकित जायसवाल डायरेक्टर किसान सहसरकारी सेवा समिति , रामकिशेर प्रजापित,सभासद और कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की संरक्षिका श्रीमती सुशीला देवी एवं अध्यक्ष श्री गोकरन सिंह जी , प्रबन्धक श्री धम्म कीर्ति गौतम जी, रहे अतिथियों ने महापुरुषों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशिष्ठ अतिथि, प्रबन्धक और शिक्षक व शिक्षिकाओं ने अपने अपने ओजस्वी विचार व्यक्त किये इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने भाग लिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय अटल सिंह जायसवाल चेयरमैन साहब ने कहा कि वार्षिक उत्सव का मतलब होता है की बर्ष में हमने जो कुछ किया है उसे पूरा करने का समय है एक साल जो खत्म होने वाला है और एक नया जो शुरू होने वाला है विद्यालय के सभी गतिविधियों का एक केंद्र और एक ऐसा स्थान जहां हम विषयों की एक पूरी श्रृंखला सीखते है।

 माननीय गोकरन सिंह अध्यक्ष ने कहा छात्रों के अंदर आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो वे नया कौशल सीख सके वे मंच से या समाज में अपने विचारों को दूसरों तक पहुंचा कर बेहतर निर्णय ले सके। बच्चे किसी भी देश का भविष्य होते है। विशिष्ट अतिथि माननीय मुकेश गौरव प्रधानाचार्य ने कहा बच्चों की शिक्षा की नींव को मजबूत करने से उनके उज्जवल भविष्य का निर्माण होता है। ताकि वे भविष्य में एक अच्छे नागरिक बन सके। कार्यक्रम में डा भीमराव अम्बेडकर प्रबुद्ध छात्र ज्ञान प्रतियोगिता 2022 के मेधावी छात्र/छात्राओ को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों ने अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए मैडल प्रेरणादई महापुरुष पुस्तक भाग एक एवम् पैन व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जूनियर वर्ग में कोमल देवी प्रथम स्थान पर, अर्पित पाल द्वितीय स्थान , शिवपाल तृतीय स्थान,एवं माध्यमिक वर्ग में दीपक कुमार प्रथम स्थान, आकाशी सिंह द्वितीय स्थान आनस बी तृतीय स्थान और शैलेंद्र, शहजिल मानसी शबनम,छाया,संतना पुरस्कार देय कर के सम्मानित किया गया इस के अलावा दिनांक 14 अप्रैल 2023 को आयोजित हुई खेल कूद प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों कोसीनियर वर्ग एवं जूनियर वर्ग रेस 100मीटर एवं 200 मीटर चक्का, ऊंची कूद, उमेश कुमार , अभिषेक वर्मा, अनूप सिंह, वीरेश वर्मा , राहुल मौर्य, कोमल सिंह, हार्दिक सिंह, शिवा, एवं अन्य विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुशीला देवी जी ने कहा बच्चे देश का भविष्य है जिस प्रकार की प्रतिभाएं बच्चों में आयेगी वैसे ही समाज और राष्ट्र का निर्माण होगा कार्यक्रम का सफल संचालन अंकित गौतम ने। किया और कार्यक्रम में बिद्यालय के प्रधानाचार्य सालिकराम गौतम अंकित गौतम सुमित सिंह अजय कुमार अंकुर गौतम,डा.


सीताराम राठौर, कमलजीत सिंह, शैलेश कुमार शर्मा एड. अशोक कुमार, श्यामाचरण वर्मा प्रतेंद्र गौतम महेश कुमार सत्यपाल धर्मेन्द्र कुमार कमरजहाँ ,विशाल गौतम, रंजीत कुमार, कीर्ति गौतम, प्रीती ,सुमन,रूबी,नीलम देवी, विपिन शर्मा आलोक शुक्ला ,सुखीराम मौर्य मौजूद रहे। रिपोर्टर राष्ट्रीय हिंदी दैनिक राष्ट्र नमन समाचार पत्र से जिला प्रभारी एवं राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश विज्ञापन प्रबंधक प्रभारी राजेंद्र वर्मा की विशेष कवरेज।