बारात से लौट रही बोलेरो पेड़ से टकराई बोलेरो सवार 7 में से 4 की मौत 2 कानपुर रिफर एक का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज

 बारात से लौट रही बोलेरो पेड़ से टकराई बोलेरो सवार 7 में से 4 की मौत 2 कानपुर रिफर एक का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज



जनपद बांदा 

घटना बदौसा थाना क्षेत्र के बंगलन पुरवा के पास की है


 जनपद बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोधनी गांव निवासी राजू सिंह के बेटे अंकित सिंह की बरात रविवार को बदौसा थाना क्षेत्र के कुराहू‌ॅ गांव गई थी

  

 बरात का कार्यक्रम जयमाला के बाद कुछ बराती बोलेरो लेकर करीब 1:00 बजे रात को वहां से गोधनी के लिए निकले तभी बदौसा थाना के तुर्रा के नेशनल हाईवे प्रयागराज रोड के पास अचानक मवेशी के आ जाने और उसे बचाने के चक्कर में बोलेरो चालक राजीव उर्फ राजू नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सड़क किनारे आम के पेड़ से टकरा गई

  बोलेरो चालक राजीव उर्फ राजू तिवारी 48 पुत्र रामआसरे तिवारी समेत देवराज द्विवेदी 65 पुत्र सियाराम द्विवेदी लक्ष्मी द्विवेदी 70 पुत्र मइयादिन कैलाशी 54 पुत्र रामपाल तिवारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई मोहित 22 पुत्र रामदत्त द्विवेदी शिवशंकर 30 माता प्रसाद तिवारी देवी प्रसाद 36 पुत्र रामखेलावन गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से शिवशंकर और देवी प्रसाद को कानपुर कर दिया


 बाइट- अपर पुलिस अधीक्षक


वाइट- अतर्रा थाना क्षेत्रीयधिकारी सीओ


जनपद बांदा से सुनील यादव की रिपोर्ट