हरदोई पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर साधा निशाना

हरदोई पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर साधा निशाना



हरदोई। सपा राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य हरदोई पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछड़े और दलितों के हक को मारा है। हिंदू राष्ट्र के मुद्दे पर कहा कि देश संविधान से चलता है और चलेगा।

हरदोई पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछड़े और दलितों का हक मारने का काम कर रही है। अभी ग्राम पंचायत अधिकारी के पद आए जिसमें पिछड़े के हक को मारा गया है। भारत धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी देश है जोकि संविधान से चलेगा। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य बाबाओं पर मुखर दिखे। उन्होंने कहा कि बाबा हमारा सिर काटने पर करोड़ों का इनाम देने की बात करते है, यह पाखंड और आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे है। ऐसे लोगों से सजग रहने की जरूरत है। हम उन्हीं के लिए कहते है कि यह आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे है। उन्होंने कहा कि भगवान राम, रामचरितमानस व रामराज्य से कोई आपत्ति नहीं है आपत्ति है जिन्होंने दलितों को रामायण में सूद्र कहा है जिला हरदोई कश्मीर सिंह