जनपद शाहजहांपुर में निगोही पुलिस ने पुलिस को किया गिरफ्तार

 जनपद शाहजहांपुर में निगोही पुलिस ने पुलिस को किया गिरफ्तार 


संपादक जितेंद्र कुमार कश्यप के साथ बरेली मंडल प्रभारी नीतू कश्यप की विशेष रिपोर्ट




सदर थाने में तैनात सिपाही को निगोही पुलिस ने थाने गेट के सामने से गिरफ्तार किया


शाहजहांपुर। सदर बाजार कोतवाली में तैनात सिपाही को निगोही पुलिस ने थाने गेट से गिरफ्तार किया। वर्ष 2021 में सिपाही के खिलाफ निगोही थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।गिरफ्तार किए गए सिपाही पर धारा 420 सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। सीओ सदर अमित चौरसिया कर रहे थे सिपाही के खिलाफ दर्ज केस की जांच में दोषी पाए जाने पर पुलिस ने सिपाही हर्ष बैरवाल को गिरफ्तार किया। जालसाजी करके फर्जी कागजात पर सिपाही पुलिस की नौकरी कर रहा था। वर्तमान समय में सदर कोतवाली में तैनात था सिपाही हर्ष बैरवाल, जालसाज सिपाही को निगोही पुलिस ने सदर थाने गेट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।