हाo सिo इस्लामिया इण्टर कॉलेज बदायूं में अर्दली के पद पर कार्यरत होने पर विदाई समारोह

हाo सिo इस्लामिया इण्टर कॉलेज बदायूं में अर्दली के पद पर कार्यरत होने पर विदाई समारोह

बदायूं

हाo सिo इस्लामिया इण्टर कॉलेज बदायूं में अर्दली के पद पर कार्यरत शरीफ़ के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय में विदाई समारोह आयोजित कर उन्हे फूलों के हार पहनाकर भाववीन बिदाई गई। हाफिज सिद्धीकी इस्लामियां इंटर कॉलेज बदायूं के पुस्तकालय में विद्यालय परिवार की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमे विद्यालय में लगभग 38 वर्ष अर्दली के रूप में अपनी सेवाएं देने वाले शरीफ के सेवानिवृत होने पर विद्यालय परिवार द्वारा उन्हे फूल मालाएं पहनाकर और शाल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर शानदार विदाई दी गई।

इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक खिसाल उद्दीन एवं प्रधानाचार्य अब्दुल सुबूर खां ने उन्हे एक कर्मठ एवं निष्ठावान अर्दली बताते हुए कहा कि शरीफ ने अर्दली के रूप में लगभग 38 वर्ष तक विद्यालय की निरन्तर सेवा की। उन्होंने अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाई। इस मौके पर चीफ़ प्रॉक्टर मोo अज़ीम, हसन मुहम्मद अब्दुल्लाह, मोहम्मद अलीम गजनवी, मंसूर हुसैन, तालिब अली ख़ां, अमरकान्त लाल दास तथा वरिष्ठ लिपिक कमाल अहमद खान, मोहम्मद उवैस, फारूक सैफी, अमन, जुबैर, मनोज, दानिश,  मुशीर, अरशद अली खां, आजाद नबी, आदिल सिद्दीकी, नाहीद खां, राजीव कुमार, हरगू लाल द्वारा भी सेवानिवृत शरीफ़ को फूल हार पहनाकर सम्मानभाव व्यक्त किया गया। इस अवसर पर श्री शरीफ़ के दो पुत्र भी अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर