सिरसा कलार थाना प्रभारी ने किया पैदल गस्त एवम चलाया सघन चेकिंग अभियान।
सिरसा कलार/जालौन
गत दिवस थाना प्रभारी सिरसा कलार दिनेश कुमार कुरील व एसआई संजीव कुमार कटियार ने हमराही फोर्स के साथ मदारीपुर कालपी रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान थाना प्रभारी ने बताया कि यह सघन चेकिंग अभियान पुलिस अधीक्षक ईरज राजा के निर्देशन पर चलाया जा रहा है।
इस दौरान उन्होंने कई दुपहिया वाहनों का चालान किया सबसे ज्यादा चालान बिना हेलमेट वालों के किए कई नाबालिक बच्चे जो दो पहिया वाहन चला रहे थे उनको कड़ी हिदायत दी तथा उनके पिता या संबंधी को फोन पर कड़ी फटकार लगाई उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्चों को बाइक देना भी अपराध है और उनका चलाना भी अपराध है ऐसी स्थिति में चालान होना अति आवश्यक है यदि दोबारा नाबालिग बच्चे बाइक चलाते मिले तो मोटरसाइकिल को सीज कर दिया जाएगा।
चार पहिया वाहनों की चेकिंग के दौरान सीट बेल्ट के बारे में बताया कि यह चालक के लिए बहुत ही आवश्यक है क्योंकि सीट बेल्ट जब लगी होगी तो उसका संतुलन नहीं बिगड़ता है और दुर्घटना नहीं होती है बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों से कहा कि आप लोगों को बार-बार बड़ी ही शक्ति के साथ अवगत कराया जा रहा है कि बिना हेलमेट के बाइक न चलाएं मगर आप लोग सरकार के इस आदेश को मामूली तौर पर ले रहे हैं हेलमेट आप लोगों की सुरक्षा के लिए होता है मगर इसके बावजूद भी नजरअंदाज किया जा रहा है छोटे बच्चों का मोटरसाइकिल चलाना कानूनी अपराध है आप लोगों से अनुरोध किया जाता है कि अपनी जान जोखिम में न डालें वाहन चलाते समय सीट बेल्ट तथा हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें जो नाबालिग बच्चे वाहन चलाते हैं आप लोग नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने को न दें।
यदि नाबालिग बच्चा मोटरसाइकिल चलाता मिलता है तो उसके बाहन को सीज कर दिया जाएगा तथा वाहन चलाने वाले के साथ सख्त कार्यवाही की जाएगी चेकिंग अभियान के दौरान मदारीपुर कालपी रोड पर 2 घंटे तक अफरा-तफरी मची रही दर्जनों मोटरसाइकिलें रोड पर 2 घंटे तक खड़ी रही जब चेकिंग अभियान समाप्त हुआ तब लोगों ने राहत की सांस ली।



