"कुशवाहा समाज जागरूक हो रहा है" - नीरज कुशवाहा

"कुशवाहा समाज जागरूक हो रहा है" - नीरज कुशवाहा

झांसी

आज अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुशवाहा ने बरुआसागर में आयोजित होने वाले कुशवाहा समाज के झांसी जिले के नवनिर्वाचित पार्षद एवं चेयरमैन के सम्मान समारोह एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक में शिरकत करने झांसी पहुंचे।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम कुशवाहा कुशवाहा, महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुशवाहा, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा पूर्व पार्षद, मारकंडेश्वर कुशवाहा समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद राघवेंद्र कुशवाहा, मित्र थान समिति के संयोजक किशोरी लाल कुशवाहा ने मेडिकल कॉलेज बाईपास के पास महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा के समक्ष उनका जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर झांसी पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुशवाहा ने महात्मा ज्योतिबा फुले के की प्रतिमा पर माल्यार्पण का किया। तदोपरांत पूर्व नगर अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा के निवास पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि झांसी ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में कुशवाहा समाज जागरूक हो रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप पूरे प्रदेश में कुशवाहा समाज के प्रतिनिधि निर्वाचित हुए हैं जिसमें सर्वाधिक संख्या में झांसी जनपद से नगर निकाय चुनाव में पार्षद एवं चेयरमैन निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज अब जागरूक हो रहा है और आने वाले लोकसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में कुशवाहा समाज अपनी ज्यादा ज्यादा सीटें प्राप्त कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देगा। 

इस अवसर पर किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता मनीराम कुशवाहा ने कहा कि कुशवाहा समाज की जागरूकता के चलते ही कुशवाहा समाज के सर्वाधिक पार्षद झांसी जनपद से विजई हुए। उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज के लोग समाज सेवा और राष्ट्र सेवा की भावना से लगातार कार्य कर रहे हैं और नए राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं।

इस अवसर पर देवीदास कुशवाहा किशोरी लाल कुशवाहा नवनिर्वाचित पार्षद सुंदर लाल कुशवाहा हेमलता कुशवाहा रेखा कुशवाहा शायद सैकड़ों की संख्या में कुशवाहा समाज के लोग उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर