महिला मिशन शक्ति के तहत महिला उप निरीक्षक गीता राय ने चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया

महिला मिशन शक्ति के तहत महिला उप निरीक्षक गीता राय ने चौपाल  लगाकर महिलाओं को जागरूक किया

मुश्किलों में हमेशा हेल्पलाइन नंबर की जरूरत लेनी चाहिए जिससे कि हो सके समाधान महिला उप निरीक्षक गीता राय

पड़री /मिर्जापुर

भरपुरा में आज पुलिस अधीक्षक निर्देश में महिला उप थाना निरीक्षक गीता राय  द्वारा स्थानीय थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव में महिलाओं की सुरक्षा सम्मान के लिए जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को जन चौपाल लगाकर महिलाओं को तथा किशोरियों को महिला पुलिस आरक्षियों के साथ बैठक कर जागरूक किया पड़री थाना महिला उप निरीक्षक गीता राय ने संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा आप लोगों के साथ छींटाकशी सोशल मीडिया द्वारा परेशान करना छेड़खानी या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संधि होता है तो इसकी सूचना तत्काल 112 वह 1090 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबर 1076 वह 1098 आदि नंबर शासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर की मदद ले सकते हैं।

 महिला कांस्टेबल पूजा सिंह ने महिलाओं को विशेष जानकारी दी तथा बताया कि हर थाने पर महिला हेल्प लाइन शासन द्वारा बनाया गया है जिस पर आप सभी महिलाओं की समस्या व समाधान हेतु हमेशा मौजूदगी रहती है उप निरीक्षक महिला थाना से  गीता राय ने बताया कि आप सब थाने में किसी भी समस्या को थाने पर नोट करेंगे तो समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाता है इस मौके काफी महिला उपस्थित रहे।