कोचिंग जा रहे छात्र को बाइक सवार ने मारी टक्कर, पुलिस कार्यवाही के नाम पर केवल लीपापोती कर है ।
शाहजहांपुर
जनपद शाहजहांपुर के थाना सिधौली क्षेत्र में घर से कोचिंग के लिए निकले छात्र को बाइक सवारों ने आगे से जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे छात्र को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी साईकिल के परखच्चे उड़ गए बाइक सवारों ने छात्र से गाली गलौज भी की उस बाइक पर 3 लोग सवार थे और खतरनाक ढंग से गाड़ी चला रहे थे।
छात्र की मदद को भट्टे पर काम करने वाले आए तो बाइक सवार बाइक लेकर फरार हो गए वहीं जब घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और मामले पर रिपोर्ट सिधौली पुलिस को उपलब्ध करा दी गई लेकिन जानकारी करने पर शाम तक थाना सिधौली में तैनात पुलिस के सिपाही अभिषेक गाड़ी का पता नहीं लगा पाये।
जबकि पुलिस चालान करने पर तत्काल पूरा पता खोज लेती है कि गाड़ी कहां की थी जबकि सिपाही को ये मालूम हो गया था कि बाइक सवार का हाथ टूटा है। वह अस्पताल में भर्ती है सोचनीय तथ्य की गाड़ी का पता नहीं मालूम लेकिन उसके चोट की जानकारी को पुलिस को कैसे हो गई जबकि भट्टे पर काम करने वाले मजदूर छात्र की के साथ हुई घटना की पूरी जानकारी थाना पुलिस को गवाही देने को भी तैयार है। छात्र की साईकिल अभी भी थाने में मौजूद है।
