थाना सैरपुर पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के 02 अदद मोबाइल फोन व 66,900/- रुपया नकद बरामद ।


थाना सैरपुर पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के 02 अदद मोबाइल फोन व 66,900/- रुपया नकद बरामद ।



दिनांक 23.07.2023


कार्यवाही - पुलिस आयुक्त श्री एस0बी0 शिरडकर के नेतृत्व में टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त उत्तरी श्री एस0 एम0 कासिम आब्दी व अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी श्री अभिजित आर0 शंकर तथा सहायक पुलिस आयुक्त बीकेटी श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सैरपुर श्री विनोद कुमार तिवारी के नेतृत्व में थाना सैरपुर पुलिस टीम द्वारा दो नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुये इनके पास से चोरी के 02 अदद मोबाइल फोन मल्टीमीडिया व 66,900/- रुपया नकद किया गया बरामदा अभियुक्तो को विधिक कार्यवाही की पूर्ण कार्यवाही पूर्ण कर मा) न्यायालय रवाना किया गया।


घटना का संक्षिप्त विवरण दिनाँक 23/07/2023 को उ0नि0 श्री कृष्णपाल मय पुलिस बल के देखभाल क्षेत्र रोकथआम जुर्म जरायम चेकिगं संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन में सैरपुर बाजार में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की दो व्यक्ति जिनके पास चोरी की वस्तु है अमौली लान के पास बी0के0टी0 को जाने वाले रास्ते पर पावर हाउस के पास खड़े है यदि जल्दी करें तो पकड़े जा सकते है। उ0नि0 कृष्ण पाल मय हमराह पुलिस बल मय मुखबिर के बताये हुये स्थान पर पहुचे कर एक बारगी दबिश देकर मुखबिर द्वारा बताये गये दोनो व्यक्तियों को पकड़ लिया पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम राम जीवन पुत्र दिवाकर निवासी ग्राम रघुनाथपुर थाना अटरिया जनपद सीतापुर उम्र करीब 22 वर्ष बताया जामा तलाशी में उसके पहने हुए बर्मूडा का बाग़ीं जेब से एक अदद मोबाइल फोन रियलमी सी 35 कम्पनी का तथा दाहिनी जेब से 49,000/- रुपया बरामद हुआ पकडे गये दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम विपिन कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी ग्राम रघुनाथपुर थाना अटरिया जनपद सीतापुर उम्र 21 वर्ष बताया जामा तलाशी में पहने हुए जीन्स की पैन्ट के दाहिने जेब से एक अदद मोबाइल फोन रियलमी 5 व बाय जेब से 17,900/- रुपया बरामद हुआ। पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त चोरी के रुपया व मोबाइल फोन आगन्तुक वादी श्री अतित पुत्र राम किशोर निवासी ग्राम अगासड़ थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी के ग्राम कमलाबाद थाना सैरपुर लखनऊ से दिनाँक 16/07/2023 को चोरी हुये है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर दिनाँक 18/07/2023 को मु0अ0सं0 56/2023 धारा 380 भादवि पंजीकृत है वादी मुकदमा को मौके पर जरिये दूरभाष सम्पर्क कर बुलाया गया वादी मुकदमा ने मोबाइल फोन देखकर पहचान कर बताया कि साहब यह दोनो फोन मेरा ही है जो दिनांक 16.07.2023 को चोरी हुआ था साथ ही पैसे भी चोरी गये थे पकड़े गये दोनो व्यक्तियों को उनके अपराधित कृत्य से अवगत कराते हुए बाकायदा हिरासत पुलिस में लिया गया गिरफ्तारी मेमो मौके पर तैयार कर सम्बन्धित के हस्ताक्षर बनवाये गये। पकड़े गये व्यक्तियों के पास से चोरी का मोबाइल व रुपयों के बरामदगी के आधार पर नियमानुसार गिरफ्तारी करते हुए विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायाल रवाना किया गया। आपराधिक इतिहास


के सम्बन्ध में अन्य थाना व जनपदो से जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त (व्यवसाय)-


(1) राम जीवन पुत्र दिवाकर निवासी ग्राम रघुनाथपुर थाना अटरिया जनपद सीतापुर उम्र 22 वर्ष (मजदूरी) (2) विपिन कुमार पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम रघुनाथपुर थाना अटरिया जनपद सीतापुर उम्र 21 वर्ष ( मजदूरी ) बरामदगी-


> 02 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल फोन व रुपया 66,900/- रुपया गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-


1. उ0नि0 श्री कृष्ण पाल


2. हे0का0 आलोक कुमार पान्डेय


3. का0 अखिलेश कुमार वर्मा


4. का) पंकज कुमार


5. का0 नवीन कुमार