डेस्टिनेशन वेलफेयर सोसाइटी के फैशन शो में महिला सशक्तिकरण को दर्शकों ने खूब सराहा।

 डेस्टिनेशन वेलफेयर सोसाइटी के फैशन शो में महिला सशक्तिकरण को दर्शकों ने खूब सराहा।

आगरा

फैशन के जलवे बिखेरने वाली युवतियों के साथ अपने को वैवाहिक जीवन में ढाल चुकी महिलाये भी रैम्प पर कैटवॉक करती हुई किसी से कम नहीं दिख रही थी | मॉडल्स ने अपने शानदार पहनावे और कैटवॉक से रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। मौका था डेस्टिनेशन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आगरा कैंट स्थित ग्रांड होटल में आयोजित मिस एंड मिसेज इंडिया यूनिक 2023 फैशन शो का। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, सुनील यादव, डॉ. विजय किशोर बंसल, सेलेब्रटी गेस्ट बॉलीवुड अभिनेता ज्ञान प्रकाश, विशिष्ट अतिथि आनंद टाइटलर और संस्था की अध्यक्ष अर्चना फौजदार ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रवज्ज्लन कर किया। 

महिला सशक्तिकरण थीम पर फैशन शो में तीन राउंड में प्रस्तुत किया गया। पहले राउंड में केजुअल परिधान, दूसरे राउंड में इंडो वेस्टर्न, तीसरे राउंड लहंगा पहन कर मॉडल्स ने अपना जलवा बिखेरा। परम्परागत संगीत धुन पर डेस्टिनेशन संस्था के मंच पर पहली बार 42 मॉडल्स साथ एक ही थीम पर नज़र आयी । 

अध्यक्ष अर्चना फौजदार ने बताया कि ब्यूटी पीजेंट के माध्यम से फ्रेशर्स महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने को मंच देने के लिए हर वर्ष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। फैशन शो में उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली और राजस्थान के प्रतिभागयो ने भी हिस्सा लिया। इस बार बच्चो को मंच देने के लिए किड्स रनवे का भी आयोजन किया गया। 

दर्शकों ने खूबसूरत मॉडल्स द्वारा रैंप पर प्रदर्शित किए अद्भुत आउटफिट्स को बेहद पसंद किया और दिल खोलकर प्रशंसा की। शो की कोरियोग्राफी नीलम सिंह ने की। निर्णायक की भूमिका में भावना और कविता राठौर रही। संचालन नव्या ने किया। सभी का धन्यवाद आयोजन सचिव राजेंद्र फौजदार ने दिया। इस अवसर पर कुलदीप ठाकुर, अभिनय कुमार, अमित चौहान, गौरव धवन, अंजुल कुलश्रेष्ठ, रोहित कत्याल, शिवम् फौजदार, पवन बंसल, सुमन सुराना, प्रमोद गिरि, अलका सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर