लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में विश्वास का बड़ा महत्व होता है। जनता इसलिए विधानसभा में चुनकर भेजती है क्योंकि उसका हम पर विश्वास होता है। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी किसी का भी विश्वास नही तोड़ना चाहिए। यदि एक बार विश्वास टूट गया तो फिर सफल होने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

श्री महाना ने यह बातें आज यहां विधानसभा का भ्रमण करने आए सीआईआई (युवा इकाई) के एक 44 सदस्यीय दल के साथ हुई वार्ता के दौरान कही। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि एक साल में विधानसभा में कई तरह के नए प्रयोग किए हैं। महिला सदस्यों के लिए पहली बार एक दिन का विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इसमे हर महिला सदस्य को सदन में अपनी बात रखने का अवसर मिला।
श्री महाना ने कहा कि अब प्रदेश भर से डाक्टर्स इंजीनियर व्यापारी और छात्र-छात्राएं आदि यहां इसे देखने आ रहे हैं। यूपी विधानसभा में कई बदलाव हुए हैं। इस दौरान इस बात का भी प्रयास किया गया है कि आम जनता विधानसभा के बारे में जान सके। हमारी विधानसभा देश की अग्रणी विधानसभाओं में से एक हो गयी है।