सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा ट्रैफिक इंस्पेक्टर चौक जमानत अब्बास द्वारा लगाया गया वाहन चेकिंग अभियान चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट फराटा भरने वालों पर की कार्यवाही बिना नंबर प्लेट की कई गाड़ियों को किया गया सीज जॉइंट सीपी (एल ओ) बब्लू कुमार,एसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन जिला बेमेतरा महिला ईकाई के गठन हेतु बैठक


वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन जिला बेमेतरा महिला ईकाई के गठन हेतु बैठक


रायपुर, 

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग. के जिला बेमेतरा महिला ईकाई के गठन हेतु बैठक अरविन्द ओझा प्रदेश अध्यक्ष, नमिता शर्मा महिला अध्यक्ष, गुणानिधि मिश्रा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के आतिथ्य में शुक्रवार, दिनाँक 28-07-2023 को होटल सफायर, रायपुर रोड, बेमेतरा में आयोजित हुई जिसका शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया. तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्वागत गीत द्वारा किया गया.

इस बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के उद्देश्यों एवं कार्यक्रमों के विषय में बताया एवं बेमेतरा में जुड़े सभी सदस्यों का स्वागत किया. महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने सभी सदस्यों को सामाजिक कार्य हेतु आगे आकर महिला ईकाई गठन हेतु बधाइयां व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी महिलाएं बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं जो अपने निजी दायित्वों के साथ साथ समाजसेवा के लिए आगे आ रही हैं. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा ने संगठन के अंतरराष्ट्रीय से लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यों पर प्रकाश डाला एवं एकजुट होकर संगठन में सहभागिता की अपील की. इस बैठक में महिला महासचिव सुमन मिश्रा, जिला बिलासपुर रेखेन्द्र तिवारी सहित सभी सदस्यों ने अपने परिचय के साथ अपने विचार रखे. 

जिला बेमेतरा महिला ईकाई में 1. शारदा तिवारी - जिला अध्यक्ष, 2. उमा तिवारी - शहर अध्यक्ष, 3. रानी दुबे -  उपाध्यक्ष, 4. कनकलता मिश्रा - सचिव, 5. मंजू तिवारी - सांस्कृतिक सचिव एवं 6. वीणा शर्मा - कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. आगामी समय में बेमेतरा के सामान्य सदस्यों को जोड़कर संगठन का और विस्तार किया जाएगा. मनोनित नवीन कार्यकारिणी ने प्रदेश से पधारे पदाधिकारियों का शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया.

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन के सभी आयोजनों में सहभागिता प्रदान कर सामाजिक हित में कार्य करने सहमति प्रदान की. 

इस बैठक में प्रमुख रूप से करुणा तिवारी, अन्नू दुबे, संतोषी तिवारी, विजेता दुबे, कीर्ति तिवारी, शशि किरण शर्मा, कमलेश तिवारी, नीलिमा तिवारी आदि उपस्थित रहे.

बैठक कार्यक्रम का मंच संचालन कनकलता मिश्रा एवं आभार प्रदर्शन रानी दुबे द्वारा किया गया.


प्रेषक - अरविन्द ओझा, प्रदेश अध्यक्ष

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है और न ही प्रेस आईडी जारी कर सकता है  नई दिल्ली। भारत में सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा फर्जी पत्रकारों एवं फर्जी चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयार शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में मंत्रालय बहुत सख्त कार्यवाही की योजना बना रहा है। जिसमें जो लोग बगैर आर.एन.आई के अखबार या चैनल चला रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  इस मुद्दे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश भर में जितने भी लोग प्रेस आईडीकार्ड लेकर घुम रहे हैं या फजी चैनल चला रहे हैं ऐसे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे प्रसारण मंत्री ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों के छवि धूमिल हो रही है और उनके कार्य करने में ब...