राज्य मत्रीं अनुप प्रधान के द्वारा ड्रमण्ड राजकीय इण्टर कालेज में किया गया वृक्षारोपण
पीलीभीत
जनपद पीलीभीत में वृक्षारोपण महाअभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य 31 लाख 34 हजार 175 लाख के सापेक्ष आज जनपद में 31 लाख, 49 हजार, 602 पौधों का रोपड़ किया गया है।
वृक्षारोपण महाअभियान 2023 (पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ) का जनपद में शुभारंभ राज्यमंत्री राजस्व विभाग अनूप प्रधान ने जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के साथ राजकीय ड्रमण्ड इण्टर कालेज पीलीभीत के प्रागंण में पीपल, आवला, नीम व पाकड़ के पौधे रोपण किये गये हैं। आज जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में वृहद स्तर वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु नोडल अधिकारी नामित किये गये हैं।
महाअभियान के तहत राज्यमंत्री जी द्वारा राजकीय ड्रमण्ड इण्टर कालेज के हाॅल में वृक्षारोपण के सम्बन्ध में गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वृक्षारोपण के सम्बन्ध में जागरूक किया गया और उन्होंने उपस्थित सभी से अपील की प्रत्येक छात्र एक एक पौधे का रोपण अवश्य करें और अपने माता पिता, रिश्तेदारों व पडोसियों से भी एक एक पेड़ लगाने जागरूक करें एवं रोपित पौधों की नियमित देखरेख स्वयं करें।
मंत्री जी ने कहा कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना के तहत पूरे प्रदेश में इस वित्तीय वर्ष में 35 करोड पौध रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री उ0प्र0 की मुख्य आदत है कि जो रिकार्ड वह बनाते हैं वही तोड़ सकते हैं। कोई ऐसा नेता नहीं है जो उनके बनाए हुए रिकॉर्ड को तोड़ सके। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण को एक अभियान की तरह लेते हुए जन सहभागिता के माध्यम से वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज बहुत ही बुद्धिमान थे जिन्होंने पर्यावरण के संरक्षण एवं जल संरक्षण हेतु नदियों और वृक्षों को धर्म के साथ जोड़कर रखा था जिससे कि इनका संरक्षण किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि हमें शुद्ध हवा मिलेगी तो हमारे स्वास्थ्य अपने आप सही रहेगा स्वास्थ्य सही रहने पर ही हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। वृक्ष हमारे जीवन में अत्यन्त आवश्यक है। वृक्ष के बिना जीवन संभव नहीं है।
उन्होंने वन विभाग द्वारा बनाये जा रहे नगर वन मे जनप्रतिनिधि को सहयोग करने का आवाहन किया। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी से कहा कि नगर वन के विकसित किये जाने हेतु जो भी कार्य योजना तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी उसे पास कराने की हमारी जिम्मेदारी रहेगी। उन्होंने कहा की नगर वन को इस तरह से विकसित करें कि जो व्यक्ति एक बार यहां पर आए वह बार-बार आने की चाह रखें। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से कहा कि आपके जीवन में जो समय एक बार आता है वह दुबारा कभी लौट कर नहीं आता है। इसलिए समय के महत्व को समझें और अपने सभी कार्यो को समय से पूरा करें जिससे आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।
महा अभियान के अन्तर्गत 40 विभागों द्वारा अपने लक्ष्य के अनुरूप वृहद स्तर पर लाभकारी वृक्ष जैसे आम, पीपल, बरगद सहजन, फरेंद, नीम, चन्दन, लीची, सागौन जैसे लाभकारी वृक्षाों का वृक्षारोपण किया गया है, इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा डीएफओ सामाजिक वानिकी को निर्देशित करते हुये कहा कि आज शाम तक रोपित किये गये, समस्त पौधों की विभागों से समन्वय स्थापित करते हुये जियो टैगिंग कराना सुनिश्चित किया जाये और साथ ही साथ रोपित पौधों की देखभाल नियमित करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधों को सुरक्षा प्रदान करने हेतु ट्री गार्ड लगाये। जनपद के गांधी स्टेडियम में जिला क्रीडा अधिकारी द्वारा वृक्षारोपण कराया गया। इसके उपरान्त डीएफओ सामाजिक वानिकी द्वारा राज्यमंत्री एवं जनप्रतिनिधियों को एक एक पेड़ उपहार स्वरूप भेंट किये गये। निर्धारित लक्ष्य 31,34,175 के सापेक्ष जनपद में आज 31,49,602 लाख पौधो का रोपण किया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, विधायक बरखेडा श्री स्वामी प्रवक्तानन्द, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) रामसिंह गौतम सहित अन्य जनप्रतिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे। राष्ट्र नमन समाचार पत्र के लिये जनपद पीलीभीत से ब्यूरो-चीफ अब्दुल रशीद अंसारी की खास रिपोर्ट।


