सलमान पारीछा को समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नामित किया गया

सलमान पारीछा को समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नामित किया गया

झांसी

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सलमान पारीछा को समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नामित किया गया है। पिछले कई वर्षों से सलमान पारीछा समाजवादी पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे है व विभिन्न पदों पर रहे हैं। उनकी स्वीकार्यता सभी समाजों में अच्छी है सलमान पारीछा हज कमेटी के पूर्व सदस्य स्व. हाजी अब्दुल हफ़ीज़ के पौत्र हैं। वह अखिलेश यादव के काफ़ी विश्वसनीय भी हैं। वह पूर्व में राष्ट्रीय सचिव व यूथ के ज़िलाध्यक्ष के साथ साथ संगठन में विभिन्न पदो पर रह चुके हैं। पूर्व में सपा के महानगर अध्यक्ष पद की दौड़ में सलमान पारीछा काफ़ी मज़बूती से थे, लेकिन एक स्थानीय नेता के विरोध के कारण वह महानगर अध्यक्ष नहीं बन पाये लेकिन पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी देकर बड़ा संदेश दिया है। सलमान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता उनके शुभचिंतक व सभी समाज के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर