खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन....

 खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन....

आगरा ---



 ग्राम रोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति द्वारा आज जॉब चार्ट में काम जोड़ने, एच आर पॉलिसी लागू करने, वेतन मान में बडोत्तरी, ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती में पचास प्रतिशत कोटा निर्धारित करने, ईपीएफ कटौती एवम नियमती करण सहित अपनी आठ सूत्रीय मांगो को लेकर जिलाध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा के नेतृत्व में खण्ड विकास अधिकारी नेहा सिंह को ज्ञापन दिया...

संघर्ष समित ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप तोमर ने बताया कि उपरोक्त ज्ञापन ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति के आव्हान पर प्रदेश के हर विकास खण्ड पर दिया जा रहा है उन्होंने बताया कि वर्तमान में ग्राम रोजगार सेवक ग्रामीण क्षेत्र में आम आदमी को रोजगार देने के साथ साथ जीवन जीने के अन्य साधनों को उपलब्ध कराने में महत्व पूर्ण भूमिका अदा कर रहा है साथ ही रोजगार सेवक खुद तनावपूर्ण जीवन व्यतीत कर रहा है इस और सरकार का ध्यान आकर्षित करने हेतु अपनी आठ सूत्रीय मांगो को लेकर यह ज्ञापन दिया गया है.....

इस दौरान अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी शिवेन्द्र सिंह राना सहित गसचिन सिंह, सुभाष, सतीश कुमार,माधो सिंह, राधा किशन, साहूकार सिंह पदम सिंह, नेमीचंद, भंवर सिंह, गजाधर सिंह,विपेंद्र कुमार, विनीत, चंद्रपाल सिंह, रामवतार, एवम देश दीपक सहित समस्त रोजगार सेवक मौजूद रहे.........

राष्ट्र नमन समाचार के लिये समाचार सम्पादक उत्तर प्रदेश देवेन्द्र जादौन की रिपोर्ट....