उपजिलाधिकारी व थाना अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से संभ्रांत लोगों संग की पीस बैठक

 उपजिलाधिकारी व थाना अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से संभ्रांत लोगों संग की पीस बैठक

 पीलीभीत

 जनपद के थाना अमरिया परिसर में एक पीस मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों संग आगामी त्योहारों के मद्दे नजर पुलिस सदर क्षेत्राधिकारी प्रतीक दहिया, थाना अध्यक्ष अमरिया ब्रजवीर सिंह के साथ-साथ उप जिलाधिकारी ने अपनी सहभागिता निभाई। 

आपको बताते चलें कि आगामी रक्षाबंधन, चेहल्लुम तथा श्री कृष्ण जन्माषटमी जैसे प्रमुख त्योहारों के मौके पर शान्ति व्यवस्था बनी रहे व सभी त्योहार शान्ति के साथ सम्पन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन तथा राजस्व विभाग पूरी तन्मयता के साथ जुटा हुआ है, इसी के चलते अमरिया थाना परिसर में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक पीस मीटिंग का आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित आये सभी संभ्रांत लोगों से कहा कि सभी को चाहिये कि सभी लोग अपने-अपने त्योहार शान्ति व भाई चारे के साथ मनायें किसी भी नई परम्परा या नये रास्ते का इस्तिमाल न करें, परम्परागत तरीके से ही मनायें। इस मौके पर उप जिलाधिकारी अमरिया अजीत प्रताप सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर प्रतीक दहिया, तहसीलदार अभिनव प्रताप सिंह व थाना अध्यक्ष अमरिया ब्रजवीर सिंह के अलावा थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान व संभ्रांत व्यक्ति मौजूद थे।।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर