सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा ट्रैफिक इंस्पेक्टर चौक जमानत अब्बास द्वारा लगाया गया वाहन चेकिंग अभियान चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट फराटा भरने वालों पर की कार्यवाही बिना नंबर प्लेट की कई गाड़ियों को किया गया सीज जॉइंट सीपी (एल ओ) बब्लू कुमार,एसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

कीर्ति को न्याय दिलाने पहले उठाई सदन तक आवाज, अब पेश की मानवता की नई मिसाल



कीर्ति को न्याय दिलाने पहले उठाई सदन तक आवाज, अब पेश की मानवता की नई मिसाल



कीर्ति द्विवेदी के परिजनों से मिले डॉ. राजेश्वर सिंह, की आर्थिक सहायता, दिया हरसंभव सहायता का आश्वासन


*डॉ. राजेश्वर सिंह ने कीर्ति द्विवेदी को दी श्रद्धांजलि, उठाया भाई की पढ़ाई का खर्च, पिता को लखनऊ में कार्य दिलाने का दिया आश्वासन*


*भाजपा वरिष्ठ नेता शिव शंकर शंकरी की माता के त्रयोदशी कार्यक्रम में पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह, दी श्रद्धांजलि*


*डॉ. राजेश्वर सिंह ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर महामंत्री शेर अली खान के दामाद के निधन पर जताया शोक, बेटी को नौकरी और बच्चों की पढ़ाई में सहयोग का दिया आश्वासन*


*लखनऊ।* सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जनता के हर सुख-दुख में उनके साथ रहते हैं। विधायक राजेश्वर सिंह ने मानवता की अब एक ऐसी मिशाल पेश की है जो सच में वन्दनीय है, दरअसल विगत दिनों फर्म EESL की लापरवाही के कारण कृष्णा लोक कॉलोनी निवासी 11वीं कक्षा की छात्रा कीर्ति द्विवेदी की फिनिक्स शापिंग मॉल के निकट विद्युत स्पर्शाघात के कारण मृत्यु हो गई थी, जंक्शन बॉक्स से स्ट्रीट लाईट के कन्डक्टर तक केबिल का रख-रखाव फर्म EESL द्वारा किया जाता है। धटना उपरांत कीर्ति को न्याय दिलाने के लिए विधायक राजेश्वर सिंह ने न केवल सदन तक आवाज उठाई बल्कि उसके परिवार को हर संभव मदद भी पहुंचाई। 


डॉ. राजेश्वर सिंह ने सोमवार को कीर्ति के आवास पहुंच उसके परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की साथ ही परिवार को 50 हज़ार रुपयों की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।


विधायक राजेश्वर सिंह ने इस दौरान चौथी कक्षा में पढ़ने वाले कीर्ति के छोटे भाई की इस साल की शिक्षा का पूरा व्यय तथा भविष्य की शिक्षा के लिए हर सम्भव सहयोग के लिए आश्वस्त किया। साथ ही सूरत, गुजरात में कार्यरत कीर्ति के पिता विनीत द्विवेदी को उनकी इच्छा के अनुरूप लखनऊ में ही कार्य दिलवाने का आश्वासन दिया जिससे की वह अपने परिवार के साथ रह कर उनकी अच्छे से देख-रेख व भरण- पोषण कर सकें।


*डॉ. राजेश्वर सिंह ने बेटी को दिलाया न्याय—*


5 अगस्त 2023 को कीर्ति द्विवेदी जब कोचिंग से अपने घर लौट रही थी, तभी फिनिक्स मॉल के निकट खुले तार में उतरे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। इस घटना से डॉ. राजेश्वर सिंह अत्यंत दुखी हुए। बेटी के निधन से दुखी परिवार के साथ डॉ. राजेश्वर सिंह हर क्षण खड़े रहे, उन्होंने बेटी को न्याय दिलाने की ठानी और लापरवाहों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए सदन में भी आवाज उठाई। विधायक राजेश्वर सिंह ने प्रकरण को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने के साथ नियम-51 के अंतर्गत उक्त विषय को विधानसभा में उठाया।


साथ ही पत्र लिख ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से जांच करवाकर लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग थी।


डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों के कारण ही इस मामले में लापरवाहों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई और परिजनों को त्वरित राहत के लिए 6 लाख की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई गई थी। डॉ. राजेश्वर सिंह जनता के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं। बे​टी कीर्ति को न्याय दिलाने के उनके प्रयासों से जनता के प्रति उनका विश्वास और अधिक बढ़ गया है। जहां ऐसा जनप्रतिनिधि हो वहां जनता के साथ अन्याय नहीं हो सकता है।


*डॉ. राजेश्वर सिंह ने शिव शंकर सिंह 'शंकरी' की माता के त्रयोदशी कार्यक्रम में पहुंच दी श्रद्धांजलि—*


सरोजनीनगर में सोमवार को डॉ. राजेश्वर सिंह ने वरिष्ठ भाजपा नेता शिव शंकर सिंह 'शंकरी' की दिवंगत माता मालती सिंह को श्रद्धांजलि दी। बनी स्थित जी रेस्ट होटल में हुए श्रद्धांजलि सभा एवं त्रयोदशी कार्यक्रम में पहुंच चित्र पर पुष्प अर्पित किया और परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की।


श्रद्धांजलि सभा में एमएलसी रामचंद्र प्रधान जी, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, पूर्व विधायक राधेलाल रावत जी, पूर्व एमएलसी प्रदीप सिंह, उप्र सिंधी अकादमी उपाध्यक्ष नानक चंद लखमानी, राम शंकर सिंह जी समेत कई लोग उपस्थित रहे।


*बीजेपी नेता शेर अली खान के दामाद के निधन पर जताया शोक*


इसके उपरांत डॉ. राजेश्वर सिंह ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर महामंत्री शेर अली खान के तेलीबाग बाजार स्थित घर जाकर उनके दामाद आसिम खां के निधन पर परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने शेर अली खान की बेटी शीबा खां को शिक्षिका के रूप में नौकरी दिलाने एवं उनके दोनों बच्चे बे​टे हुजैल और बे​टी वानिया की शिक्षा में सहयोग का आश्वासन भी दिया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है और न ही प्रेस आईडी जारी कर सकता है  नई दिल्ली। भारत में सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा फर्जी पत्रकारों एवं फर्जी चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयार शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में मंत्रालय बहुत सख्त कार्यवाही की योजना बना रहा है। जिसमें जो लोग बगैर आर.एन.आई के अखबार या चैनल चला रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  इस मुद्दे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश भर में जितने भी लोग प्रेस आईडीकार्ड लेकर घुम रहे हैं या फजी चैनल चला रहे हैं ऐसे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे प्रसारण मंत्री ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों के छवि धूमिल हो रही है और उनके कार्य करने में ब...