गांव में बने यात्री शेड पर अवैध कब्जा प्रशासन मौन

गांव में बने यात्री शेड पर अवैध कब्जा प्रशासन मौन

पीलीभीत

मरौरी ब्लाक स्थित ललपुरिया साहब सिंह गांव में वर्तमान राज्य मंत्री सदर विधायक संजय सिंह गंगवार के द्वारा बनाए गए यात्री शेड पर लोगों द्वारा अवैध कब्जा हो रहें हैं। जहाँ शासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जगह जगह यात्री शेड बनाए। जिसमें यात्रियों को परेशानी नहीं हो और वह जरुरत के समय इस शेड का उपयोग कर सकें। लेकिन पीलीभीत के मरौरी ब्लाक स्थित ललपुरिया साहब सिंह गांव में यात्री शेड पर दबंग लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया । 

ग्रामीणों ने जब इसके खिलाफ आवाज उठाई तो दबंगों द्वारा डरा धमका दिया गया। सरकारी योजना पर दबंगों का कब्जा होना चिंताजनक हैं इस मामले पर संबंधित अधिकारियों को की बार सूचित भी किया गया पर अधिकारियों की उदासीनता से अवैध कब्जा करने वाले के हौसले बुलंद हैं जो भविष्य में बड़े विवाद को जन्म दिया जा रहा हैं जो संघर्ष का कारण भी बन सकता है और इसकी जुम्मेदारी केवल उन अधिकारियों की है जो अभी तमाशबीन बने बैठे हैं।

लगता है भाजपा सरकार में अधिकारी कोई घटना जल्द संज्ञान नहीं लेते है उसे बड़ी समस्या बनाने का इन्तजार करते रहते हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर